इंडिया ए टीम ने ध्रुव जुरेल की कप्तानी में श्रीलंका दौरे का सुखद समापन करते हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 10 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज की। इंडिया ए की तरफ से इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन रहे साथ ही साथ साई ओवर ऑल इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी रहे। आइए जानते हैं इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज कौन-कौन रहे।

साई सुदर्शन ने इस टेस्ट सीरीज में खेले 2 मैचों में 2 शतक लगाए और 166.00 की औसत के साथ सबसे ज्यादा 332 रन बनाए जबकि उनका बेस्ट स्कोर इस सीरीज में 168 रन रहा। इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका ए टीम के कप्तान सहान अराच्चिगे रहे जिन्होंने 2 मैचों में एक शतक की मदद से 209 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 127 रन रहा। इंडिया ए की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ध्रुव जुरेल दूसरे नंबर पर रहे जिन्होंने 2 मैचों में एक शतक की मदद से 208 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 141 रन रहा। हालांकि ध्रुव ओवरऑल चौथे नंबर पर रहे।

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

प्लेयरसालमैचपारीनॉट आउटरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट100500चौकेछक्के
साई सुदर्शन2026-202624233216816648069.16200460
सहान अराच्चिगे2026-202623020912769.6635359.2110205
एशेन बंदारा2026-20262412098769.6634360.93020244
ध्रुव जुरेल2026-2026231208141*10433661.9110192
देवदत्त पडीक्कल2026-20262301739457.6626066.53020171
नुवानिदु फर्नांडो2026-20262411498449.6624361.31010150
शेख रशीद2026-20262301286342.6620562.43010100
सारांश जैन2026-20262327570*7514950.3301031
अंजला बंदारा2026-2026230744224.6618440.2100070
मदुरंगा वीरसिंघे2026-2026240713917.7512357.7200081

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा शैफाली वर्मा का यह रिकॉर्ड, 140 की स्ट्राइक रेट से रन बना शुभमन गिल की कर ली बराबरी

वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया वो भारत की तरफ से ओवर ऑल क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)