गुजरात के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन आईपीएल 2026 के पहले 6 लीग मैचों में अपनी टीम के लिए रन बनाने में कामयाब नहीं रहे थे, लेकिन आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में उनका बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने शतक ठोककर ही दम लिया। साई ने इस सीजन का पहला शतक लगाया जबकि ये उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक भी रहा। इस शतकीय पारी के दम पर उन्होंने 3 बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किए जिसमें उन्होंने क्रिस गेल और जोस बटलर का यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
साई ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
साई सुदर्शन ने अपना शतक इस मैच में 57 गेंदों पर पूरा किया और इस शतकीय पारी के दौरान आईपीएल में अपने 2000 रन भी पूरे किए। साई अब आईपीएल में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। साई ने ये कमाल सिर्फ 47 पारियों में पूरा किया जबकि उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा जिन्होंने ऐसा 48 पारियों में किया था।
आईपीएल में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले बैटर्स
47 पारी – साई सुदर्शन
48 पारी – क्रिस गेल
52 पारी – शॉन मार्श
57 पारी – ऋतुराज गायकवाड़
60 पारी – केएल राहुल
62 पारी – यशस्वी जायसवाल
63 पारी – सचिन तेंदुलकर
साई सुदर्शन ने तोड़ा जोस बटलर का रिकॉर्ड
साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ 58 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली और आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 छक्के और 11 चौके भी जड़े। ये आईपीएल में उनका तीसरा शतक रहा और वो इस लीग में सबसे कम पारियों में 3 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए और जोस बटलर से आगे निकल गए। साई ने इस लीग में सिर्फ 47 पारियों में तीन शतक लगाए जबकि बटलर ने ऐसा 70 पारियों में किया था।
आईपीएल में सबसे कम पारियों में 3 शतक लगाने वाले बैटर्स
41 पारी – क्रिस गेल
47 पारी – साई सुदर्शन
70 पारी – जोस बटलर
87 पारी – शुभमन गिल
91 पारी – केएल राहुल
साई-गिल के बीच 8वीं शतकीय साझेदारी
इस मैच में आरसीबी के खिलाफ गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और साई के बीच पहले विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी हुई और ये दोनों आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। दोनों के बीच इस लीग में ये 8वीं शतकीय साझेदारी हुई जबकि पहले स्थान पर एबी डिविलियर्स और विराट कोहली हैं जिनके बीच शतकीय साझेदारी 10 बार हुई थी।
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी
10 बार- एबी डिविलियर्स और विराट कोहली
9 बार- क्रिस गेल और विराट कोहली
8 बार- साई सुदर्शन और शुभमन गिल
6 बार- डेविड वॉर्नर और शिखर धवन
IPL में सचिन तेंदुलकर का सक्सेस रेट रोहित शर्मा से भी बेहतर, 6 साल में 55 मैचों में संभाली थी मुंबई इंडियंस की कमान
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम आईपीएल में 5 बार चैंपियन बनी, लेकिन बतौर कप्तान उनसे ज्यादा जीत प्रतिशत सचिन तेंदुलकर का रहा। सचिन का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
