आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मैच में गुजरात के ओपनर बैटर साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन वो इस मैच में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। साई जिस तरह से आउट हुए वैसा किसी के साथ ना हो। साई के इस तरह से आउट होने के बाद उनकी टीम पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई। हालांकि वो 14 रन पर आउट होने के बाद भी ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर बने हुए हैं।

साई सुदर्शन हुए हिट विकेट

साई सुदर्शन आरसीबी के खिलाफ हिट विकेट आउट हुए। ये वाकया तब हुआ जब आरसीबी के लिए तीसरा ओवर जैकब डफी फेंक रहे थे। डफी के इस ओवर की तीसरी गेंद पर साई सुदर्शन ने शानदार शॉट लगाया और गेंद बाउंड्री के पार भी चली गई, लेकिन वो आउट हुए। दरअसल हुआ ये कि साई शॉट लगाने के बाद जब पीछे की तरफ मुड़े और रन लेने के लिए आगे बढ़े तभी बैट उनके हाथ से छूट गया और वो उछलकर नीचे गिरने के बाद स्टंप से जाकर टकरा दिया। यानी चौका भी नहीं मिला और वो फोकट में आउट भी हो गए।

साई सुदर्शन ने बनाए हैं 652 रन

साई सुदर्शन इस लीग में अब तक कमाल की बैटिंग कर रहे हैं और इस मैच में भी लय में थे। 9 गेंदों पर उन्होंने 3 चौकों की मदद से 14 रन बना लिए थे, लेकिन वो आउट हो गए। साई ने इस सीजन में अब तक खेले 15 मैचों में 652 रन बना चुके हैं। साई ने इस मैचों में 46.57 की औसत से रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट इन मैचों में 157.87 का रहा है। साई ने इन मैचों में अब तक यानी 65 चौके और 29 छक्के भी लगाए हैं।

ऋतुराज-रहाणे ओपनर; सूर्यकुमार, पंत, बुमराह भी शामिल; लीग स्टेज के बाद IPL 2026 की सबसे खराब प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 में कई ऐसे प्लेयर रहे जिन्होंने अपनी प्रतिभा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और अच्छा करने के लिए 70 मैचों के दौरान जूझते नजर आए। अब इस सीजन के लीग स्टेज के बाद सबसे खराब प्लेइंग 11 में इन खिलाड़ियों को जगह दी गई। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)