इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट मैच का पहला मुकबला शुरू हो चुका है। गुरुवार से शुरू हुए इस मुकाबले में इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने वाले ओपनर साई सुदर्शन ने पहले दिन पहली पारी के पहले सेशन में ही अर्धशतक लगा दिया और पहले विकेट के लिए अच्छी साझेदारी करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

साई सुदर्शन ने लगाया अर्धशतक

साई सुदर्शन ने श्रीलंका की मुश्किल और चुनौतीपूर्ण पिच पर बेहतरीन पारी खेली और अर्धशतक लगाया। पहली पारी में पहले दिन लंच तक (खबर लिखे जाने तक) वो 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पहली पारी में उन्होंने अपना अर्धशतक 69 गेंदों पर पूरा किया और इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके भी निकले। साई के साथ इस मैच में पारी की शुरुआत करने के लिए आयुष पांडे आए थे और उन्होंने 64 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 25 रन की पारी खेली।

साई सुदर्शन और आयुष पांडे के बीच पहली पारी में पहले सेशन में पहले विकेट के लिए 138 गेंदों पर 82 रन की शानदार साझेदारी हुई। आयुष पांडे अच्छी बैटिंग कर रहे थे और वो बड़ा स्कोर भी कर सकते थे, लेकिन दिलुम सुदीरा की गेंद पर वो चकमा खा गए और कैच आउट हो गए। वहीं साई सुदर्शन ने अर्धशतक लगाया और वो खबर लिखे जाने तक खेल रहे थे। साई सुदर्शन का ये लिस्ट ए करियर का 8वां अर्धशतक भी रहा।

श्रीलंका ए के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए की प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान व विकेटकीपर), शेख रसीद, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आकिब नबीदार।

पहले टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए के खिलाफ श्रीलंका ए की प्लेइंग 11

पावंथा वीरसिंघे, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, अंजला बंडारा, कविंदु पथिरत्ने, दुलज समुदिथा, चमिका गुणसेकरा, दिलुम सुदीरा।

अभिषेक 5वें स्थान पर, इशान नंबर 1; 2026 में T20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इशान किशन फिलहाल अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजों से आगे चल रहे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)