तमिलनाडु क्रिकेट बोर्ड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए टीम का ऐलान किया जिसके कप्तान साई किशोर होंगे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 का आयोजन 14 नवंबर से 6 दिसंबर तक किया जाएगा। इस टी20 टूर्नामेंट के लिए तमिलनाडु की जिस टीम का ऐलान किया गया है वो बेहद शानदार लग रही है।

साई किशोर करेंगे टीम की कप्तानी

पिछले सीजन में इशान किशन की कप्तानी में झारखंड इस टूर्नामेंट का विजेता बना था। पिछले सीजन में भी तमिलनाडु को खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा था, लेकिन वे टूर्नामेंट के फाइनल चरण तक नहीं पहुंच पाए थे। तमिलनाडु क्रिकेट बोर्ड द्वारा चुनी गई टीम की बल्लेबाजी में कोई कमी नहीं है जिसमें तुषार रहेजा, एन जगदीसन, सचिन बेबी, आंद्रे सिद्धार्थ, शाहरुख खान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

इस टूर्नामेंट के जरिए तमिलनाडु के कई क्रिकेटर्स खुद को साबित करना चाहेंगे जिनका प्रदर्शन आईपीएल 2026 में ज्यादा अच्छा नहीं रहा था और वो इसमें अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीमों में जगह बनाए रखने की कोशिश करेंगे। इन खिलाड़ियों में शाहरुख खान, टी नटराजन, आंद्रे सिद्धार्थ, एन जगदीशन भी शामिल हैं। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती पर भी सबकी निगाहें लगी रहने वाली है जिनके फॉर्म पर पिछले कुछ वक्त से सवाल उठ रहे हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए तमिलनाडु की टीम

साई किशोर (कप्तान), तुषार रहेजा, वी.पी. अमित सात्विक, एन. जगदीसन, बी. सचिन, सी. आंद्रे सिद्दार्थ, एस. ऋतिक ईश्वरन, एम. शाहरुख खान, सनी संधू, आर. राजकुमार, टी. नटराजन, गुरजापनीत सिंह, जी. किशोर, एम. सिद्धार्थ, वरुण चक्रवर्ती, वी. अथिसयाराज डेविडसन।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में मध्य प्रदेश के लीग मुकाबले

14 नवंबर: द डेली कॉलेज, इंदौर में रेलवे के खिलाफ
16 नवंबर: होल्कर स्टेडियम, इंदौर में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ
18 नवंबर: द डेली कॉलेज, इंदौर में हरियाणा के खिलाफ
20 नवंबर: द डेली कॉलेज, इंदौर में पंजाब के खिलाफ
22 नवंबर: होल्कर स्टेडियम, इंदौर में बिहार के खिलाफ
24 नवंबर: द डेली कॉलेज, इंदौर में दिल्ली के खिलाफ
26 नवंबर: होल्कर स्टेडियम, इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ

रोहित शर्मा नंबर 1, शुभमन गिल टॉप-5 से बाहर; 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज में 4 मैचों में 12 छक्के लगाए और वो साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। हैरी ब्रूक ने इस साल अब तक खेले 13 वनडे मैचों में कुल 24 छक्के लगाए हैं और वो तंजीद हसन से आगे निकल गए जिन्होंने 14 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)