पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी के दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फरहान अब टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने साथ ही साथ इस वर्ल्ड कप में वो 300 रन बनाने वाले पहले बैटर भी बने।
विराट कोहली से आगे निकले फरहान
साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी के दौरान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया और टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में अब सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। फरहान ने खबर लिखे जाने तक इस वर्ल्ड कप में 323 रन बना लिए थे और वो कोहली से आगे निकल गए। कोहली ने इससे पहले साल 2014 टी20 वर्ल्ड कप में 319 रन बनाए थे।
T20WC के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन
383 रन – साहिबजादा फरहान 2026 में
319 रन – विराट कोहली 2014 में
317 रन – तिलकरत्ने दिलशान 2009 में
303 रन – बाबर आजम 2021 में
302 रन – महेला जयवर्धने 2010 में
बाबर से आगे निकले फरहान
साहिबजादा फरहान ने इस मैच में 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 59 गेंदों पर शतक पूरा करते हुए 100 रन की पारी खेली। फरहान एक टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने वाले पहले बैटर भी बने। यही नहीं फरहान अब टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में पाकिस्तान के लिए भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने। इससे पहले ये रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम दर्ज था जिन्होंने साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में कुल 303 रन बनाए थे।
फरहान ने कई दिग्गजों की कर ली बराबरी
फरहान ने इस टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार 50 प्लस की पारी खेली और वो अब टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में 4 बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले चौथे बैटर भी बने। इससे पहले मैथ्यू हेडन, विराट कोहली और बाबर आजम ऐसा कमाल कर चुके हैं।
T20 WC एक सीजन में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर
4 – मैथ्यू हेडन (2007)
4 – विराट कोहली (2014)
4 – बाबर आजम (2021)
4 – विराट कोहली (2022)
4 – साहिबजादा फरहान (2026)
ये खबरें भी पढ़ें
अभिषेक-संजू ओपनर, वरुण आउट, कुलदीप इन; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
