पाकिस्तान टी20 क्रिकेट टीम के नए कप्तान साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया और वो 3 मैचों की टी20आई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (फुल मेंबर टीम) बन गए। अभिषेक ने ये रिकॉर्ड इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था।

साहिबजादा फरहान की कप्तानी में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। फरहान की कप्तानी में पाकिस्तान ने इस सीरीज के पहले दो मैच लगातार जीते, लेकिन आखिरी मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से हार मिली। फरहान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

साहिबजादा ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में साहिबजादा फरहान ने पहले मैच में 53 गेंदों पर 89 रन, दूसरे मैच में 73 रन जबकि तीसरे मैच में 76 रन की शानदार पारी खेली। फरहान ने 3 मैचों में कुल 238 रन बनाए और इसके बाद वो 3 मैचों की टी20आई सीरीज में (फुल मेंबर्स टीम के सदस्य के रूप में) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर आ गए।

अभिषेक शर्मा अब दूसरे नंबर पर आ गए जिन्होंने इसी साल यानी 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के दौरान कुल 229 रन बनाए थे और 3 मैचों की टी20आई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने थे। इस लिस्ट में कोलिन मुनरो पहले स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2017-18 में वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए 3 मैचों में कुल 223 रन बनाए थे। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर चौथे जबकि श्रेयस अय्यर और हजरतुल्लाह जजई एक साथ 5वें स्थान पर हैं। मोहम्मद रिजवान लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

तीन मैचों की टी20आई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बैटर (फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी)

बल्लेबाजदेशमैचरनविरुद्धवेन्यूसाल
साहिबजादा फरहानपाकिस्तान3238श्रीलंकापाकिस्तान2026
अभिषेक शर्माभारत3229अफगानिस्तानभारत2026
कोलिन मुनरोन्यूजीलैंड3223वेस्टइंडीजन्यूजीलैंड2017-18
डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया3217श्रीलंकाऑस्ट्रेलिया2019
हजरतुल्लाह जजईअफगानिस्तान3204आयरलैंडभारत2019
श्रेयस अय्यरभारत3204श्रीलंकाभारत2022
मोहम्मद रिजवानपाकिस्तान3203वेस्टइंडीजपाकिस्तान2021

युवराज सिंह की कप्तानी में इंडिया चैंपियंस की तीसरी हार, वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से हराया; वॉल्टन का अर्धशतक, नहीं चले क्रिस गेल

युवराज सिंह ने इस सीजन के पहले मैच में कप्तानी की थी जिसमें भारत को जीत मिली थी, लेकिन वो दूसरे मैच में नहीं खेले थे। इसके बाद उन्होंने तीसरे, चौथे और पांचवें मैच में फिर से टीम की कप्तानी की और भारत को इन तीनों मैच में लगातार हार मिली। दूसरे मैच में हरभजन सिंह ने कप्तानी की थी और उस मैच को भी भारत ने गंवा दिया था। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)