पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए 3 मैचों की टी20आई सीरीज का समापन हो चुका है। इस सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से जीत मिली, लेकिन इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। तीसरे मैच में पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 168 रन बनाए थे और श्रीलंका ने 17.1 ओवर में 2 विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इस टी20 सीरीज में पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान का बल्ला जमकर चला और उन्होंने तीनों मैचों में 70 से ज्यादा रन की पारी खेली। साहिबजादा फरहान इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे जबकि सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मोहम्मद इमरान रंधावा ने बाजी मारी। मोहम्मद इमरान रंधावा ने इस सीरीज के जरिए टी20आई में अपना डेब्यू किया था।

साहिबजादा फरहान ने बनाए 3 मैच में 238 रन

श्रीलंका के खिलाफ साहिबजादा फरहान ने 3 मैचों में 238 रन बनाए और उनका औसत 79.33 का रहा जबकि स्ट्राइक रेट 165.28 का रहा। वो इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे जबकि दूसरे स्थान पर 3 मैचों में 146 रन बनाने वाले माज सदाकत रहे तो वहीं तीसरे स्थान पर लाहिरू उदारा और कुसल मेंडिंस रहे जिन्होंने 97-97 रन बनाए तो वहीं 3 मैचों में 6 विकेट लेकर मोहम्मद इमरान रंधावा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे जबकि दूसरे नंबर पर ईशान मलिंगा तो तीसरे स्थान पर दासुन शनाका रहे।

पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 सीरीज के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट46
साहिबजादा फरदान3323879.33165.282112
माज सदाकत3314648.67175.91010
लाहिरू उदारा339732.33159.02121
कुसल मेंडिस339748.5149.2394
कामिंदू मेंडिस338643134.38101
सिनेथ जयवर्धने226030127.6692
गेंदबाजमैचओवर्सगेंदविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
मोहम्मद इमरान रंधावा31272610.56300
ईशान मलिंगा311.571522.411200
दासुन शनाका3954416.756700
नसीम शाह2848321.336400
नुवान तुषारा3116633410200
महीश तीक्षणा2848330.339100
सैम अयूब25302183600

युवराज सिंह की कप्तानी में इंडिया चैंपियंस की तीसरी हार, वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से हराया; वॉल्टन का अर्धशतक, नहीं चले क्रिस गेल

युवराज सिंह ने इस सीजन के पहले मैच में कप्तानी की थी जिसमें भारत को जीत मिली थी, लेकिन वो दूसरे मैच में नहीं खेले थे। इसके बाद उन्होंने तीसरे, चौथे और पांचवें मैच में फिर से टीम की कप्तानी की और भारत को इन तीनों मैच में लगातार हार मिली। दूसरे मैच में हरभजन सिंह ने कप्तानी की थी और उस मैच को भी भारत ने गंवा दिया था। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)