पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हैदराबाद किंग्समेन और मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेले गए मैच में साहिबजादा फरहान ने शतकीय पारी खेली और अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। फरहान ने मुल्तान सुल्तान्स के लिए 57 गेंदों पर नाबाद 106 रन की पारी खेली और उनकी टीम को 8 गेंद शेष रहते जीत मिल गई। फरहान ने इस मैच में शतक लगाने के साथ ही रोहित शर्मा, अभिषेक शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल समेत 8 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया जबकि विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए।

फरहान ने 8 बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

फरहान ने इस मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ नाबाद 106 रन की पारी खेली और टी20 प्रारूप में ये उनका 9वां शतक रहा। इसके साथ ही वो अभिषेक शर्मा, एम क्लिंजर, एरोन फिंच, फॉफ डुप्लेसिस, क्विंटन डिकॉक, रोहित शर्मा, जोस बटलर और ग्लेन मैक्सवेल से आगे निकल गए। इन सभी यानी आठों बल्लेबाजों ने टी20 प्रारूप में अब तक कुल 8-8 शतक लगाए हैं। अब 9वां टी20 शतक लगाकर फरहान ने इस सबसे पीछे छोड़ दिया।

फरहान ने कर ली विराट कोहली की बराबरी

साहिबजादा फरहान का ये टी20 प्रारूप में 9वां शतक रहा और वो अब विराट कोहली व रिली रोसो की बराबरी पर पहुंच गए जिन्होंने टी20 में अब तक कुल 9-9 शतक लगाए हैं। फरहान ने टी20 प्रारूप में अब तक खेले 166 मैचों में 9 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल 22 शतक के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि बाबर आजम 11 शतक के साथ दूसरे तो वहीं डेविड वॉर्नर 10 शतक के साथ तीसरे नंबर पर हैं। साहिबजादा फरहान अब कोहली और रिली रोसे के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए।

ये खबरें भी पढ़ें

IPL में KKR के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर; रोहित बने नंबर 1, कोहली, धवन, रैना भी लिस्ट में

वैभव ने रोहित, रैना, रहाणे समेत 8 खिलाड़ियों का तोड़ा रिकॉर्ड; 300 की स्ट्राइक रेट वाले खास क्लब में भी मारी एंट्री