जापान में खेले जाने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। इस इवेंट के लिए भारत ने पहले ही अपने दल की घोषणा कर दी थी। पीसीबी ने बीसीसीआई की तरह से ही एक मजबूत टीम को जापान भेजने का फैसला किया है। इस टीम की कप्तानी साहिबजादा फरहान को सौंपी गई है जबकि अब्दुल समद को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।
एशियन गेम्स 2026 के लिए चुने गए पाकिस्तानी टीम में फरहान, समद, सैम अयूब और अबरार अहमद जैसे स्टार खिलाड़ी तो हैं, लेकिन बाबर आजम, शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। इस इवेंट के लिए पाकिस्तान की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कई उभरते हुए टैलेंट को भी मौका दिया गया है जिन्होंने नेशनल टीम के लिए अपना पहला टी20 मैच भी नहीं खेला है।
बाबर-शाहीन को नहीं मिला मौका
पाकिस्तान की इस 15 सदस्यों वाली टीम में आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद ऐसे चार खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक टी20आई प्रारूप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में बताया कि साहिबजादा फरहान 2026 एशियाई खेलों में पाकिस्तान पुरुष टीम की कप्तानी करेंगे। ये खेल जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होंगे। 10 टीमों वाला पुरुष टी20 टूर्नामेंट आइची प्रान्त के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेला जाएगा।
इसमें आगे कहा गया कि इसके अलावा एशियाई खेलों की टीम के लिए चुने गए 15 में से 14 खिलाड़ी एनसीए व्हाइट-बॉल कैंप का हिस्सा हैं जो सोमवार 15 जून से लाहौर में शुरू होने वाला है। इस साल के एशियाई खेल और भी रोमांचक होने वाले हैं क्योंकि हर देश की टीमों ने मैदान पर कुछ अपने खिलाड़ियों को उतारने का फैसला किया है। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है और अगर दोनों टीमें जापान में होने वाले मैच के लिए अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन उतारती है तो यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा।
एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम
साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मोकिम, उस्मान खान (विकेटकीपर)
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह।
शार्दुल ठाकुर की टीम को मिली 24 रन से जीत, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ट्रायम्फ्स नाइट्स ने चौथा मैच गंवाया
सूर्यकुमार यादव इन दिनों टी20 मुंबई 2026 में ट्रायम्फ्स नाइट्स की कप्तानी कर रहे हैं। बतौर कप्तान वो अब तक प्रभावित नहीं कर पाए हैं और 5 में से 4 मैच गंवा चुके हैं। इस सीजन के 18वें मुकाबले में उनकी टीम को शार्दुल ठाकुर की टीम के हाथों हार मिली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
