SAFF Championship 2026: सैफ चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप बी के मुकाबले में भारत ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 3-2 से हरा दिया। इस टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश में किया जा रहा है और ग्रुप बी में भारत और पाकिस्तान के साथ मालदीव की टीम है तो वहीं ग्रुप ए में बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान की टीम शामिल है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा, हालांकि पाकिस्तान ने स्टॉपेज टाइम में दो गोल जरूर दागे, लेकिन वो मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाया। भारत के लिए इस मैच में सुहैल भट्ट ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। पाकिस्तान को हराने के बाद भारत ने 2 अंक हासिल किए और ग्रुप बी की अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई। भारत को अब अगला मैच मालदीव के साथ 11 नवंबर को खेलना है। भारत ने सैफ चैंपियनशिप का खिताब अब तक 9 बार जीता है।

पहले हाफ में भारत रहा 3-0 से आगे

इस मैच में भारत के लिए पहले हाफ में पहला गोल 13वें मिनट में सुहैल भट्ट ने को मोहम्मद सुहैल की शानदार पास पर किया और भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दूसरा गोल 19वें मिनट में भी सुहेल भट्ट ने ही किया और टीम को 2-0 की शानदार बढ़त दिला दी। इस गोल मेंं सूर्यवंशी ने उनकी मदद की तो वहीं भारत के लिए तीसरा गोल किपगेन ने किया और उनके शॉट को पाकिस्तान के गोलकीपर ने रोकने का प्रयास किया और गेंद तक पहुंच भी गया, लेकिन रोकने में कामयाब नहीं हो पाया। हाफ टाइम तक भारत ने पूरी तरह से पाकिस्तान पर दवाब बनाए रखा और भारत का स्कोर 3-0 रहा।

दूसरे हाफ में भारत का दबदबा कायम

दूसरे हाफ में भी भारत का दबदबा पूरी तरह से कायम रहा और स्कोर 3-0 ही रहा, लेकिन स्टॉपेज टाइम में पाकिस्तान ने गजब की वापसी की और 91वें मिनट में इस टीम के लिए नजीब उल्लाह ने पहला गोल किए और स्कोर को 3-1 कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने पूरा जोर लगाया और फिर से 94वें मिनट में अली खान गाजी के बेहद फूर्ती के साथ पाकिस्तान के लिए दूसरा गोल दाग दिया और भारत को सन्न करते हुए स्कोर को 3-2 कर दिया। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान कोई गोल नहीं कर पाया और आखिर में भारत को 3-2 से जीत मिल गई।

शुभमन गिल नंबर 1, विराट कोहली की टॉप-10 में एंट्री; 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष दस बल्लेबाज

विराट कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और वो 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हो गए। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल टॉप पर बने हुए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)