भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह एकसाथ नजर आए। टीम ने जीत से आगाज भी किया। मगर इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज ने अपनी ऑलटाइम वनडे की प्लेइंग 11 को चुना है। उन्होंने अपनी इस टीम से भारत के सबसे सफल वनडे क्रिकेटर और कप्तानों में से एक रोहित शर्मा को बाहर कर दिया है।
भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने अपनी ऑलटाइम वनडे की प्लेइंग 11 को इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो में चुना। दरअसल उनके इस चुनाव का फॉर्मेट था दो खिलाड़ियों में से एक का नाम चुनना। इसमें उनके सामने ओपनिंग के लिए सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का नाम आया। इसमें से उथप्पा को एक खिलाड़ी चुनना था तो उन्होंने सचिन का नाम चुना।
इसके बाद दूसरे ओपनर के लिए उनके सामने था सुनील गावस्कर और सौरव गांगुली का विकल्प तो उथप्पा ने गांगुली को सचिन के साथ बतौर ओपनर चुना। इस जोड़ी का रिकॉर्ड बेशक शानदार रहा है और लंबे समय तक वनडे क्रिकेट पर दोनों ने राज भी किया था। नंबर तीन के लिए उन्होंने राहुल द्रविड़ के सामने विराट कोहली को चुना। इसके अलावा नंबर 4 पर उथप्पा ने अजहरुद्दीन नहीं युवराज सिंह को शामिल किया।
किसे बनाया कप्तान?
रॉबिन उथप्पा ने अपनी ऑलटाइम वनडे की प्लेइंग 11 में एमएस धोनी को नंबर 5 के लिए चुना और उन्हें अपना वनडे टीम का कप्तान भी बनाया। इसके बाद नंबर 6 के लिए उन्होंने सुरेश रैना को चुना और नंबर 7 पर हार्दिक पंड्या के आगे विश्व चैंपियन कप्तान कपिल देव को जगह दी। इसके बाद नंबर 8 पर उन्होंने रविंद्र जडेजा को चुना और अश्विन को बाहर रखा। फिर उन्होंने अनिल कुंबले, जहीर खान और जसप्रीत बुमराह को चुना।
रॉबिन उथप्पा द्वारा चुनी गई भारत की ऑलटाइम बेस्ट ODI इलेवन
सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, कपिल देव, रविंद्र जडेजा, अनिल कुंबले, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह।
शुभमन गिल नंबर 1, अक्षर-सुंदर भी टॉप 5 में; भारत-इंग्लैंड सीरीज के पहले ODI के बाद ये हैं शीर्ष 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में हीरो रहे अक्षर पटेल जिन्होंने अर्धशतक लगाया और 4 विकेट लिए। इस मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाजों और गेंदबाजों की लिस्ट इस खबर में उपलब्ध है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
