इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा बड़ा स्कोर तो नहीं कर पाए थे, लेकिन विराट कोहली अर्धशतकीय पारी खेलने में सफल रहे थे। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए भारत के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की थी और वनडे प्रारूप में दोनों के बीच ये 38वीं 50 प्लस साझेदारी थी। इस साझेदारी के बाद रोहित और कोहली वनडे में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रन की अर्धशतकीय साझेदारी करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर आ गए।

रोहित-कोहली के बीच हुई 38वीं बार 50 प्लस रन की साझेदारी

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 26 रन की पारी खेली जबकि विराट कोहली ने 65 रन बनाए। इस मुकाबले में शुभमन गिल जब 31 रन बनाकर आउट हो गए तब तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए कोहली और ओपन कर रहे रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए लॉर्ड्स में 61 गेंदों पर 60 रन की अच्छी पार्टनरशिप हुई। इसके बाद रोहित शर्मा आउट हो गए और ये साझेदारी टूट गई। रोहित और कोहली के बीच वनडे में ये 38वीं बार 50 प्लस रन की साझेदारी हुई।

वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रन की साझेदारी करने के मामले में पहले नंबर पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं जिनके बीच ऐसा 55 बार हुआ था जबकि कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के बीच वनडे में 47 बार 50 प्लस रन की साझेदारी हुई थी और वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। वहीं एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडेन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जिनके बीच ऐसा 45 बार हुआ था तो वहीं गार्डेन ग्रीनिज और डेसमन हेन्स के बीच 50 प्लस की साझेदारी 40 बार हुई थी और वो मार्वन अट्टापट्टू और सनत जयसूर्या के साथ संयुक्त रूप से इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

वनडे में सर्वाधिक 50+ पार्टनरशिप करने वाले बल्लेबाजों की जोड़ी

55 – सौरव गांगुली/सचिन तेंदुलकर
47- कुमार संगकारा/महेला जयवर्धने
45 – एडम गिलक्रिस्ट/ मैथ्यू हेडेन
40 – गार्डन ग्रीनिज/डेसमन हेन्स
40 – मार्वन अट्टापट्टू/सनत जयसूर्या
39 – तिलकरत्ने दिलशान/कुमार संगकारा
38 – रोहित शर्मा/विराट कोहली

रोहित शर्मा नंबर 1, गिल-मिचेल मार्श 5वें स्थान पर; वनडे में साल 2023 से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रोहित शर्मा साल 2023 से लेकर अब तक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं और इतने छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में वनडे कप्तान शुभमन गिल 5वें स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)