वनडे क्रिकेट में ऐसे 15 बल्लेबाज हैं जिन्होंने अब तक 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं और इन सबमें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर सचिन तेंदुलकर हैं, लेकिन वनडे प्रारूप में अगर होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर की करें तो इसमें बी सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर ही हैं। वनडे में होमग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, रोहित शर्मा, जैक कैलिस भी शामिल हैं।

सचिन नंबर 1 तो रोहित हैं कैलिस से आगे

सचिन तेंदुलकर ने वनडे में सबसे ज्यादा 18426 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने होम ग्राउंड पर 160 पारियों में सबसे ज्यादा 6976 रन बनाए हैं। सचिन वनडे में होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने अब तक वनडे में 14797 रन बनाए हैं जिसमें होम ग्राउंड पर उन्होंने 127 पारियों में कुल 6867 रन बनाए हैं।

इस लिस्ट में रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने होम ग्राउंड पर 150 पारियों में 5406 रन बनाए थे जबकि वनडे में उनके नाम पर कुल 13704 रन दर्ज हैं। रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने वनडे में अब तक कुल 11720 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने घरेलू मैदान पर 102 पारियों में 5217 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में 5वें स्थान पर जैक कैलिस हैं जिन्होंने 135 पारियों में घरेलू मैदान पर वनडे में 5178 रन बनाए थे जबकि वनडे में उन्होंने कुल 11579 रन बनाए थे।

वनडे में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर

6976 रन – सचिन तेंदुलकर (160 पारी)
6867 रन – विराट कोहली (127 पारी)
5406 रन – रिकी पोंटिंग (150 पारी)
5217 रन – रोहित शर्मा (102 पारी)
5178 रन – जैक कैलिस (135 पारी)

अभिषेक शर्मा के 50 रन को घटाकर बाद में किया गया 49, ICC के इस नियम के तहत लिया गया ऐसा फैसला

अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था, लेकिन बाद में उनके स्कोर को 50 से घटाकर 49 रन कर दिया गया। आखिर इसके पीछे क्या कारण था जानते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Womens T20WC Points Table: न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर-बॉलर; स्मृति शीर्ष पांच से बाहर

Womens T20WC 2026 Points Table: इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हरा दिया और ग्रुप बी की अंकतालिका में टॉप पर बनी रही। ग्रुप ए की अंकतालिका में इस मैच से कोई बदलाव नहीं आया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)