क्रिकेट के भगवान नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में 463 मुकाबले खेले थे तब उन्होंने सबसे ज्यादा 15 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता था। अब शुभमन गिल सिर्फ 70 वनडे मुकाबले खेलकर ही सात बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीत चुके हैं। वह वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाे भारतीयों की लिस्ट में तीसरे पर आ गए।

इस लिस्ट में विराट कोहली 317 मैच खेलकर 12 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतते हुए दूसरे पर हैं। वहीं शुभमन गिल ने एमएस धोनी, युवराज सिंह और सौरव गांगुली की बराबरी की है। इन सभी भारतीय दिग्गजों ने शुभमन से कहीं ज्यादा वनडे मुकाबले खेले थे तब 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता था।

युवराज सिंह ने अपने वनडे करियर में 304, सौरव गांगुली ने 311 और एमएस धोनी ने 350 मैच खेलकर 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता, तो गिल ने सिर्फ 70 वनडे खेलकर ही उनकी बराबरी कर ली। जबकि शुभमन गिल ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (6 प्लेयर ऑफ द सीरीज) को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में 10वें स्थान पर दिग्गज सुनील गावस्कर का नाम है।

एक और खास बात है कि सचिन तेंदुलकर ने 108 वनडे सीरीज और विराट ने अब तक 79 वनडे सीरीज खेली हैं। वहीं गिल ने 22 वनडे सीरीज खेलकर ही 7 बार यह पुरस्कार जीत लिया है। वहीं धोनी ने 80, गांगुली ने 75 और युवराज ने 71 वनडे सीरीज खेलने के बाद यह अवॉर्ड 7-7 बार जीता था। यानी गिल तीनों से बहुत आगे हैं।

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीतने वाले टॉप 10 भारतीय

खिलाड़ीकरियर की अवधिकुल मैचकितनी ODI सीरीज खेलींकितने प्लेयर ऑफ द सीरीज जीते
सचिन तेंदुलकर1989-201246310815
विराट कोहली2008-2026*3177912
शुभमन गिल2019-2026*70227
युवराज सिंह2000-2017304717
सौरव गांगुली1992-2007311757
एमएस धोनी2004-2019350807
रोहित शर्मा2007-2026*291796
रवि शास्त्री1981-1992150414
नवजोत सिंह सिद्धू1987-1998136424
सुनील गावस्कर1974-1987108303

शुभमन-कुलदीप नंबर 1, रोहित शर्मा चौथे पर, विराट कोहली बाहर; भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे के बाद टॉप 5 बैटर-बॉलर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम की। इस सीरीज के बाद शुभमन गिल नंबर 1 बल्लेबाज बने तो कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा विकेट झटके। वहीं रोहित शर्मा लिस्ट में नंबर 4 पर रहे तो विराट कोहली टॉप 5 से बाहर रहे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर