रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में खाता नहीं खोल पाए। वनडे इंटरनेशनल में यह उनका 17वां डक था। यानी अब तक 17 बार हिटमैन वनडे क्रिकेट में बिना खाता खोले आउट हुए हैं। अब अगर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस अनचाहे रिकॉर्ड की लिस्ट में भी नंबर 1 पर हैं।

वहीं सचिन के बाद भारतीय क्रिकेट के दूसरे दिग्गज विराट कोहली भी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। आपको बता दें भारत के लिए 452 वनडे पारी खेलने वाले सचिन तेंदुलकर सर्वाधिक 20 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं दूसरे नंबर पर हैं पूर्व गेंदबाज जवागल श्रीनाथ जो 121 वनडे पारी में बल्लेबाजी करते हुए 19 बार खाता ही नहीं खोल पाए।

विराट कोहली अब तक अपने करियर की 306 वनडे पारियों में 19 बार शून्य पर आउट हुए। अनिल कुंबले इस लिस्ट में चौथे और युवराज सिंह पांचवें पर हैं। दोनों 18-18 बार अपने वनडे करियर में खाता नहीं खोल पाए। रोहित शर्मा ने अब हरभजन सिंह की इस अनचाहे रिकॉर्ड की लिस्ट में बराबरी कर ली है।

हरभजन 17 डक के साथ छठे पर हैं और रोहित अब सातवें पर आ गए। वहीं सौरव गांगुली के नाम वनडे में 16 डक दर्ज हैं। जहीर खान 15 और सुरेश रैना 14 बार वनडे इंटरनेशनल में बिना खाता खोले आउट हुए। दोनों क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर हैं।

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले टॉप 10 भारतीय

खिलाड़ीमैचपारीनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदेंस्ट्राइक रेट100s50s0s 4s6s
सचिन तेंदुलकर4634524118426200*44.832136886.234996202016195
जवागल श्रीनाथ229121388835310.63110979.6201196217
विराट कोहली318*306491513818358.901603894.385579191407181
अनिल कुंबले271136479382610.53153661.060018576
युवराज सिंह30427840870115036.55992487.67145218908155
हरभजन सिंह2361283512374913.30152681.0600179235
रोहित शर्मा292*284371212026449.061298593.333563171148381
सौरव गांगुली311300231136318341.021541673.702272161122190
जहीर खान2001013579234*12.00107873.4600156924
सुरेश रैना226194355615116*35.31600593.5053614476120

(आंकड़ों का सोर्स क्रिकइंफो है)

अर्शदीप सिंह का ‘चौका’, शमी-श्रीनाथ के क्लब में शामिल; न्यूजीलैंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की लिस्ट

अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने इसी के साथ कीवी सरजमीं पर भारत के लिए बतौर तेज गेंदबाज चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने जवागल श्रीनाथ और मोहम्मद शमी के क्लब में एंट्री की। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर