वनडे प्रारूप में सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं और इस फॉर्मेट में बाउंड्रीज के जरिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने वनडे में अपे करियर में जितने भी रन बनाए थे उसमें से 50 फीसदी रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्रीज यानी चौके और छक्के के जरिए जुटाए थे। वहीं इस लिस्ट में शामिल टॉप-10 बल्लेबाजों में सचिन समेत 5 भारतीय बैटर मौजूद हैं जिसमें रोहित शर्मा क्रिस गेल, रिकी पोंटिंग, वीरेंद्र सहवाग जैसे बैटर्स के काफी आगे हैं।

सचिन तेंदुलकर नंबर 1, तीसरे स्थान पर हैं रोहित शर्मा

वनडे प्रारूप में अगर बात सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाजों की करें तो इसमें सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं जिन्होंने क्रिकेट के इस प्रारूप में बाउंड्रीज के जरिए सबसे ज्यादा 9234 रन बनाए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व ओपनर बैटर सनत जयसूर्या हैं जिन्होंने बाउंड्रीज से 7620 रन बनाए थे तो वहीं रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने बाउंड्रीज के जरिए अब तक 6718 रन बनाए हैं। रोहित ने अपने वनडे करियर में अब तक 56 फीसदी रन सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए हासिल किए हैं।

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने वनडे में बाउंड्रीज से कुल 6582 रन बनाए हैं तो वहीं क्रिस गेल 6498 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग 10वें स्थान पर हैं जिन्होंने वनडे में बाउंड्रीज के जरिए कुल 5344 रन बनाए थे जबकि रिकी पोंटिंग 5896 रन के साथ 7वें स्थान पर हैं। सौरव गांगुली 8वें स्थान पर 5628 रन के साथ मौजूद हैं तोवहीं कुमार संगकारा ने वनडे में बाउंड्रीज से कुल 6068 रन बनाए थे। इस सूची में एडम गिलक्रिस्ट 9वें नंबर पर हैं जिन्होंने वनडे में बाउंड्रीज से कुल 5542 रन बनाए थे। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं)

वनडे में बाउंड्रीज के जरिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाज (बाउंड्री से आए रनों का प्रतिशत)

◎ 9234 रन: सचिन तेंदुलकर (50%)
◎ 7620 रन: सनथ जयसूर्या (57%)
◎ 6718 रन: रोहित शर्मा (56%)
◎ 6582 रन: विराट कोहली (44%)
◎ 6498 रन: क्रिस गेल (62%)
◎ 6068 रन: कुमार संगकारा (43%)
◎ 5896 रन: रिकी पोंटिंग (43%)
◎ 5628 रन: सौरव गांगुली (50%)
◎ 5542 रन: एडम गिलक्रिस्ट (58%)
◎ 5344 रन: वीरेंद्र सहवाग (65%)

रोहित नंबर 1, सचिन, सहवाग, कोहली, धोनी से आगे युवराज; वनडे में एक दशक में सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-7 भारतीय

भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में एक दशक में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने ये कमाल 2010 के दशक में किया था और वनडे फॉर्मेट में कुल इतने छक्के लगाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)