भारतीय टीम 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलती नजर आएगी। इस टीम में 15 में से 12 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार यहां टेस्ट मैच खेलेंगे। यहां तक की कप्तान शुभमन गिल, स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज का भी यह पहला श्रीलंका दौरा होगा टेस्ट सीरीज के लिए। अब अगर श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर नंबर 1 पर काबिज हैं।

वहीं केएल राहुल एकमात्र ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जो मौजूदा स्क्वाड में भी शामिल हैं और सबसे ज्यादा टेस्ट रन श्रीलंका में बनाने के मामले में टॉप 20 का हिस्सा हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण आदि कई बड़े नाम शामिल हैं। टीम इंडिया 15 अगस्त से 27 अगस्त तक श्रीलंका में दो टेस्ट मैच खेलने उतरेगी।

राहुल ने ने यहां पांच टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 268 रन बनाए हैं। 108 रन श्रीलंकाई सरजमीं पर उनका सर्वाधिक टेस्ट स्कोर है। 33.5 की औसत से राहुल ने श्रीलंका में टेस्ट रन बनाए हैं और इसमें 1 शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। जबकि रविंद्र जडेजा भी यहां खेल चुके हैं लेकिन वह टॉप 20 में शामिल नहीं हैं। उनके नाम दो पारियों में 85 रन दर्ज हैं और 70 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है।

श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले टॉप 20 भारतीय बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसत100s50s0s
सचिन तेंदुलकर12192115520367.94540
वीरेंद्र सहवाग6111692201*69.20321
राहुल द्रविड़1221166210733.10140
सौरव गांगुली917158814736.75132
मोहम्मद अजहरुद्दीन914156712643.61221
वीवीएस लक्ष्मण7132530103*48.18140
शिखर धवन46052019086.66300
चेतेश्वर पुजारा46145415390.80301
अजिंक्य रहाणे610140713245.22211
सदागोपन रमेश48039614349.50110
विराट कोहली6101394103*43.77210
नवजोत सिंह सिद्धू56038111163.50210
गौतम गंभीर4803127439.00031
केएल राहुल58026810833.50120
विनोद कांबली33024912583.00200
रिद्धिमान साहा5712306738.33030
रविचंद्रन अश्विन6902265825.11020
सुरेश रैना231223120111.50110
शिव सुंदर दास3602176836.16020
मोहिंदर अमरनाथ241216116*72.00110

राहुल-जडेजा का अच्छा रिकॉर्ड, शुभमन गिल, बुमराह समेत 12 भारतीय खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में खेलेंगे टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड घोषित हो गया है। इस टीम में मौजूद 15 में 12 भारतीय खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलेंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर