मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर दुनिया के उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों में 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी जैक्स कैलिस दुनिया के इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे में 10,000 से ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ दोनों फॉर्मेट में 250 से ज्यादा विकेट भी लिए हैं।
तेंदुलकर टेस्ट और वनडे में क्रमशः 15,921 और 18,426 रन स्कोर के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, वहीं कैलिस को दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है। उन्होंने तीनों प्रारूप मिलाकर 25000 से ज्यादा रन बनाए हैं और 277 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बताया है कि वे तेंदुलकर को अब तक का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज और कैलिस को अब तक का सबसे बेहतरीन क्रिकेटर मानते हैं।
सबसे बेहतरीन क्रिकेटर जैक कैलिस
ली ने यूट्यूब पर पॉडकास्ट ‘द रणवीर शो’ में बात करते हुए कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है कि मेरे हिसाब से सचिन तेंदुलकर अब तक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन मेरी राय में सबसे बेहतरीन क्रिकेटर जैक कैलिस हैं। उनके आंकड़े दुनिया में सबसे अच्छे हैं। अगर आप उनके आंकड़े देखें तो वे कभी झूठ नहीं बोलते। वे सच में कमाल के हैं।’
कैलिस दबाव में कभी नहीं दिखते थे
ली ने आईपीएल में कैलिस के साथ बिताए अपने समय के बारे में भी बात की और बताया कि बैटिंग करने जाने से पहले कैलिस दबाव में कभी नहीं दिखते थे। उन्होंने कहा, ‘एक टीममेट के तौर पर उनके साथ रहना और उन्हें मैच की तैयारी करते हुए देखना अद्भुत था। बैटिंग के लिए जाने से पहले उनकी हार्ट रेट लगभग 30 बीट प्रति मिनट थी। वे बहुत शांत थे। हो सकता है कि उनके दिमाग में विचार चलते हों, लेकिन बाहर से देखने पर वे बिल्कुल शांत और बेफिक्र लगते थे।’
भारतीय टीम से 3 साल से बाहर खिलाड़ी इंग्लैंड में बरपा रहा कहर
युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए वनडे और टी20 खेले हैं। उन्होंने 72 वनडे की 69 पारियों में में 27.13 के औसत से 121 विकेट लिए हैं। 80 टी20 की 79 पारियों में 25.09 के औसत से 96 विकेट लिए हैं। पूरी खबर पढ़ें।
