क्रिकेट के भगवान नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर अक्सर क्रिकेट की दुनिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। किसी उभरते हुए सितारे पर उनके कमेंट्स हो या फिर किसी आउट ऑफ फॉर्म क्रिकेटर के लिए उनके गुरुमंत्र। ऐसे ही उनकी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक भी अक्सर अपने लुक्स और पर्सनैलिटी को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच सचिन ने प्लेन के अंदर परिवार के साथ क्रिकेट खेलने का एक शानदार वीडियो शेयर किया है।

सचिन तेंदुलकर एक्स पर खासा एक्टिव रहते हैं और शुक्रवार (12 जून) को उन्होंने एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सचिन फ्लाइट के अंदर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है कि, Altitude जो भी हो, Attitude चेंज नहीं होना चाहिए।

सानिया की बॉल पर सचिन हुए आउट

इस वीडियो की शुरुआत में सचिन बोलते हैं कि, Altitude जो भी हो, Attitude चेंज नहीं होना चाहिए। उसके बाद सानिया गेंदबाजी करती हैं और सचिन बल्लेबाजी। फिर सचिन कहते हैं कि, तुम मुझे कभी आउट नहीं कर पाओगे, बहुत थोड़ी सी पॉसिबिलिटी होगी जब तक मैं बल्ला उल्टा ना कर लूं तब थोड़े चांस बन सकते हैं। फिर सचिन बैट को उल्टा करते हैं और हैंडल से खेलते हैं।

अगली गेंद सानिया फिर से सचिन की तरफ फेंकती हैं, जो सीधे सारा तेंदुलकर के हाथों में चली जाती है। सचिन तेंदुलकर इस तरह बहू सानिया की बॉल पर आउट हो गए। इसके बाद कैच लेकर सारा खुशी से झूम उठीं। इस वीडियो को यूजर्स जमकर पसंद कर रहे हैं। लगातार कई यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यह भी लिखा की बहू की गेंद पर ससुर क्लीन बोल्ड।

Women’s T20 World Cup: भारत की बेटियों की अब टी20 में ट्रॉफी का सूखा खत्म करने पर नजर, जानें टीम की ताकत और कमजोरियां

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। 12 टीमों वाला यह टूर्नामेंट इंग्लैंड की मेजबानी में होगा। सबकी नजरें होंगी कि वनडे की विश्व विजेता भारतीय बेटियां कैसे टी20 में विश्व कप का सूखा खत्म करने के लिए आगे बढ़ेंगी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर