भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी पसंद की ऑलटाइम भारतीय प्लेइंग 11 चुनी है। अर्शदीप की यह टीम किसी एक फॉर्मेट के लिए नहीं है, यह ऑलटाइम ऑल फॉर्मेट प्लेइंग 11 है। इस टीम में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ गौतम गंभीर को बतौर ओपनर चुना है। जबकि विराट कोहली को उन्होंने नंबर 3 नहीं नंबर 4 पर जगह दी है।
अर्शदीप सिंह ने इससे अलावा रोहित शर्मा का भी ओपनिंग से पत्ता काट दिया है। उन्होंने रोहित शर्मा को नंबर 5 तक यानी टॉप 5 में भी नहीं रखा है। जबकि रोहित शर्मा को अर्शदीप ने नंबर 6 पर रखा है। उन्होंने यह भी मेंशन किया कि 2007 वाला रोहित शर्मा। गौरतलब है कि रोहित शर्मा 2007 में मध्यक्रम में खेलते थे। नंबर 3 की पोजिशन के लिए अर्शदीप ने राहुल द्रविड़ को चुना है।
अर्शदीप ने इस टीम में 11वें नंबर पर खुद का नाम भी शामिल किया है। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती खुद को रखना है इसलिए मैंने रख लिया। उन्होंने यह भी कहा,’बैटिंग मेरी अच्छी है मैं नंबर 10 भी खेल सकता। जस्सी भाई (बुमराह) मुझसे कहते हैं कि टी20 में मैं पहले खेल सकता हूं वह गुस्सा नहीं करेंगे। लेकिन वनडे और टेस्ट में वह मुझसे पहले खेल सकते हैं क्योंकि वह बेहतर बैट्समैन हैं।’
अर्शदीप सिंह ने अपनी इस ऑलटाइम 11 में एमएस धोनी को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चुना है। युवराज सिंह इस टीम में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। जबकि पेस बैट्री में उन्होंने अपना नाम जसप्रीत बुमराह, जहीर खान के साथ जोड़ा है। हरभजन सिंह इस टीम में मौजूद स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं।
अर्शदीप सिंह ने चुनी यह ऑलटाइम प्लेइंग 11
सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हरभजन सिंह, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
रोहित-विराट IN, इशान को भी मौका, जडेजा-शमी OUT; पूर्व क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुना अपना भारतीय स्क्वाड
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने भारत का स्क्वाड चुना है। उन्होंने विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ी चुने हैं। जिसमें रोहित, विराट, इशान और राहुल जैसे नाम शामिल हैं। जबकि मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा को उन्होंने नहीं चुना है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
