पाकिस्तान में खेले जा रहे वनडे ट्राई सीरीज के छठे लीग मैच में इंग्लैंड को श्रीलंका पर 55 रन से जीत मिली और इस मैच में बेन डकेट ने 132 गेंदों पर 167 रन की शानदार पारी 24 चौकों की मदद से खेली। डकेट ने अपनी इस पारी में एक भी छक्का नहीं लगाया और उन्होंने तिलकरत्ने दिलशान का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बेन डकेट अब वनडे प्रारूप में बिना छक्का लगाए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दिलशान से आगे निकल गए और इस लिस्ट में ब्रायन लारा सचिन तेंदुलकर से आगे हैं। वहीं वनडे में बिना छक्का लगाए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज है।

बेन डकेट निकले दिलशान से आगे

बेन डकेट ने श्रीलंका के खिलाफ 167 रन की पारी खेली और इस दौरान एक भी छक्का नहीं लगाया और इसके बाद वो वनडे में बिना एक भी छक्का लगाए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने दिलशाल को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने साल 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 161 रन की पारी खेली थी और इस दौरान एक भी छक्का नहीं लगाया था। दिलशान अब तीसरे नंबर पर आ गए।

इस लिस्ट में यानी वनडे में एक भी छक्के लगाने बिना सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने साल 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 173 रन की पारी खेली थी तो वहीं इस सूची में ब्रायन लारा 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने साल 1993 में पाकिस्तान के खिलाफ 153 रन बनाए थे जबकि सचिन तेंदुलकर उनसे ठीक पीछे यानी छठे स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2003 में नामीबिया के खिलाफ 152 रन की पारी खेली थी।

वनडे में बिना छक्का लगाए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-6 बैटर

173 रन- डेविड वॉर्नर (बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2016)
167 रन- बेन डकेट (बनाम श्रीलंका, 2026)
161* रन- तिलकरत्ने दिलशान (बनाम बांग्लादेश, 2015)
153* रन- हाशिम अमला (बनाम वेस्टइंडीज, 2015)
153 रन- ब्रायन लारा (बनाम पाकिस्तान, 1993)
152 रन- सचिन तेंदुलकर (बनाम नामीबिया, 2003)
152 रन- एंड्रयू स्ट्रॉस (बनाम बांग्लादेश, 2005)

वैभव सूर्यवंशी निकले केएल राहुल से आगे, युवराज सिंह नंबर 1; T20I की पहली 10 पारियों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

वैभव ने तीसरे मैच में 4 छक्के लगाए और वो अब टी20आई की पहली 10 पारियों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)