सचिन तेंदुलकर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और इस टीम के खिलाफ उनकी बेस्ट पारी टेस्ट में 203 रन की थी। कमाल की बात ये रही कि सचिन तेंदुलकर ने जिस मैच में श्रीलंका टीम के खिलाफ टेस्ट की अपनी बेस्ट पारी खेली उस मैच में भारत को जीत नहीं मिली और ये मैच ड्रॉ रहा था जबकि भारतीय टीम ने 707 रन का विशाल स्कोर इस टीम के विरुद्ध बनाया था। इस मैच में सुरेश रैना ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था और भारत के लिए शतकीय पारी खेली थी।

सचिन ने 203 तो रैना ने बनाए थे 120 रन

भारत और श्रीलंका के बीच 26 जुलाई से 30 जुलाई तक 2010 में कोलंबो में जो टेस्ट मैच खेला गया था वो काफी रोमांचक था। इस टेस्ट मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहली पारी में श्रीलंका ने कुमार संगकारा के 219 रन, महेला जयवर्धने के 174 रन और थरंगा परनावितना के 100 रन की पारी के दम पर 4 विकेट पर 642 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी थी। पहली पारी में श्रीलंका के लिए तिलकरत्ने दिलशान ने 54 रन जबकि थिलन समरवीरा ने नाबाद 76 रन की पारी खेली थी।

भारत ने पहली पारी में बनाए थे 707 रन

पहली पारी में भारत के खिलाफ श्रीलंका ने विशाल स्कोर बनाया था और इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 707 रन बनाए और 65 रन की बढ़त टीम को मिली थी। पहली पारी में भारत के लिए सचिन तेंदुलकर ने एक छक्का और 23 चौकों की मदद से 203 रन बनाए थे जबकि रैना का ये डेब्यू टेस्ट मैच था और उन्होंने 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से 120 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा मुरली विजय ने 58 रन, वीरेंद्र सहवाग ने 99 रन जबकि कप्तान एमएस धोनी ने 76 रन की पारी खेली थी। इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 129 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी और मैच ड्रॉ रहा था।

शतक से चूक गए थे सहवाग

इस मैच में कुमार संगकारा और सचिन तेंदुलकर दोनों ने दोहरा शतक लगाया था और सचिन ने जो 203 रन की पारी खेली थी वो उनका टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ बेस्ट पारी रही थी। वीरेंद्र सहवाग इस मैच में 99 रन पर आउट हुए थे और वो एक रन से अपने शतक से चूक गए थे जबकि भारत मजबूत स्थिति के बावजूद इस मैच को जीतने में सफल नहीं हो पाया था। रैना की इस मैच के जरिए टेस्ट में पदार्पण हुआ था और उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में ही शतक लगाने का कमाल किया और ये मैच उनके लिए यादगार बन गया।

शुभमन गिल तीसरे स्थान पर, वार्नर नंबर 1; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-10 बैटर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज है। शुभमन गिल भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर र मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)