इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मैनचेस्टर में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं इसको लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। हालांकि भारतीय टीम के ओपनर संजू सैमसन का प्रदर्शन पीछले 3 मैचों में खराब रहा है ऐसे में ये मांग तेज हो गई है कि वैभव को अब तो मौका मिलना ही चाहिए, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम इस बात के सख्त खिलाफ हैं कि वैभव को भारत की टी20आई टीम में संजू की जगह लेने वाले खिलाड़ी के तौर पर देखा जाए।
संजू की जगह वैभव को नहीं मिलेगा मौका
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में बदलाव के बारे में बात करते हुए सबा करीम ने कहा कि मुझे अभी ऐसा नहीं लगता है कि संजू की जगह वैभव को मौका दिया जाेगा। संजू सैमसन एक शानदार खिलाड़ी हैं और वो टीम के लिए मैच जिताने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उनका आईपीएल सीजन भी बहुत अच्छा रहा था और उससे पहले वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटरहे थे। ये हम क्या देख रहे हैं, संजू सैमसन भी सोच रहे होंगे कि हर कोई मुझ पर ही अंगुली क्यों उठा रहा है।
वैभव को सही समय का करना चाहिए इंतजार
सबा करीम ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की इस बात को दोहराया कि वैभव को सही समय का इंतजार करना चाहिए और इससे उन्हें एक खिलाड़ी के तौर पर सीखने और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। वैभव सूर्यवंशी के लिए भी यह सीखने का एक अच्छा मौका है। उन्हें यह भी समझ में आएगा कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए आपको अपनी जगह खुद बनानी पड़ती है। यह माहौल उन्हें एक खिलाड़ी और एक इंसान के तौर पर आगे बढ़ने में मदद करेगा। हालांकि उनमें बहुत टैलेंट है, लेकिन जब आप इतने कॉम्पिटिटिव माहौल में आते हैं तो आपको सही समय का इंतजार करना पड़ता है। भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा।
अभिषेक टॉप-5 में शामिल, श्रेयस हैं शिवम दुबे से आगे; T20I में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शीर्ष 5 में आ चुके हैं। वहीं श्रेयस अय्यर फिलहाल शिवम दुबे से आगे चल रहे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
