SA vs WI: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में क्विंटन डिकॉक का तूफान मैदान पर देखने को मिला। टी20 वर्ल्ड ककप 2026 से पहले डिकॉक की इस तरह की पारी से साउथ अफ्रीका टीम का हौसला जरूर और बढ़ेगा क्योंकि इस टीम ने रिकॉर्ड 222 रन को चेज करते हुए जीत हासिल की।

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और फिर वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर के 75 रन और रदरफोर्ड के नाबाद 57 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 221 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 222 रन का टारगेट मिला, लेकिन इस टीम ने डिकॉक की शतकीय पारी के दम पर 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 225 रन बनाते हुए मैच को 7 विकेट से जीत लिया।

डीकॉक ने 43 गेंदों पर शतक लगा बनाया यह रिकॉर्ड

क्विंटन डिकॉक ने इस मैच में 49 गेंदों पर 10 छक्के और 6 चौकों की मदद से 115 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 234.69 का रहा। डिकॉक ने इस मैच में अपना शतक 43 गेंदों पर पूरा किया और टी20आई में साउथ अफ्रीका की तरफ से तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का कमाल किया। इस टीम के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम पर दर्ज है जिन्होंने 35 गेंदों पर ये कमाल किया था जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 गेंदों पर शतक लगाया था और वो दूसरे नंबर पर हैं।

अभिषेक का T20I में शर्मनाक रिकॉर्ड; अनचाही रेस में कोहली, गिल, धवन, पृथ्वी, रहाणे, मुरली से निकल गए आगे

डिकॉक ने जड़ा 8वां टी20 शतक

टी20 मेन्स क्रिकेट में डिकॉक का ये 8वां शतक रहा और वो मेन्स टी20 क्रिकेट में बतौर विकेट कीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर भी हैं। दूसरे नंबर पर इशान किशन और कामरान अलमल मौजूद हैं जिनके नाम अब तक 5-5 शतक दर्ज हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 4 शतक के साथ संजू सैमसन मौजूद हैं।

मेन्स T20 में विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक

8 – क्विंटन डी कॉक
5 – ईशान किशन<br>5 – कामरान अकमल
4 – संजू सैमसन

डिकॉक ने की रिली रोसो और मिलर की बराबरी

डिकॉक का ये टी20आई में दूसरा शतक रहा और वो साउथ अफ्रीका की तरफ से टी20आई में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में डेविड मिलर और रिली रोसो की बराबरी पर आ गए। इन दोनों ने भी अब तक साउथ अफ्रीका के लिए टी20आई में 2-2 शतक लगाए हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा T20I शतक

2 – डेविड मिलर
2 – रिले रोसौव
2 – क्विंटन डी कॉक

डिकॉक बोसमैन और मिलर से निकले आगे

डिकॉक ने इस मैच में अपनी पारी के दौरान 10 छक्के लगाए और वो साउथ अफ्रीका की तरफ से किसी एक टी20आई मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रीजा हेंड्रिक्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए और डेविड मिलर के साथ लुट्स बोसमैन को पीछे छोड़ दिया।

साउथ अफ्रीका के लिए एक T20I पारी में सबसे ज्यादा छक्के

13 छक्के – रिचर्ड लेवी बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2012
10 छक्के – रीजा हेंड्रिक्स बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2024
10 छक्के – क्विंटन डिकॉक बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2026
9 छक्के – लुट्स बोसमैन बनाम इंग्लैंड, सेंचुरियन, 2009
9 छक्के – डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश, पोटचेफस्ट्रूम, 2017

U19 World Cup Points Table: सुपर-6 में साउथ अफ्रीका-श्रीलंका मैच के बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप की अंकतालिका, ये हैं टॉप-5 बैटर और बॉलर