साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले खेलते हुए टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही प्रोटियाज की टीम शुरू में फंसती नजर आई, लेकिन बाद में मार्को यान्सेन ने टीम को कुछ हद तक संभाल लिया। अंत में साउथ अफ्रीका फिर लड़खड़ाई और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन ही बना पाई।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका की पारी शुरुआत से ही डगमगाई और क्विंटन डी कॉक ने फिर से निराश किया। कोल मैककोन्ही ने पारी के दूसरे ओवर में ही टीम को दो झटके बैक टू बैक दिए थे। डी कॉक 10 और रयान रिकल्टन पहली गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

रचिन रविंद्र ने कप्तान एडेन मार्कराम को 18 और डेविड मिलर को 6 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। जिमी नीशम ने सेट बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को 34 पर आउट कर सबसे बड़ा विकेट झटका। 77 रन पर आधी प्रोटियाज टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद मार्को यान्सेन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 73 रन की साझेदारी की और टीम को लड़ाई करने वाले टोटल तक पहुंचाया। स्टब्स ने 29 रन की पारी खेली।

वहीं साउथ अफ्रीका की पारी के हीरो रहे मार्को यान्सेन ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली और 30 गेंद पर 55 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कोल मैककोन्ही, मैट हेनरी और रचिन रविंद्र को 2-2 विकेट मिले। वहीं लॉकी फर्ग्युसन और जिमी नीशम को 1-1 सफलता मिली।

न्यूजीलैंड क्या रच पाएगी इतिहास?

न्यूजीलैंड की टीम अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में 2007 से 2026 तक कभी साउथ अफ्रीका को हरा नहीं पाई है। इस टूर्नामेंट के भी ग्रुप स्टेज में प्रोटियाज ने कीवी टीम को मात दी थी। ऐसे में न्यूजीलैंड अगर आज 170 रन बना लेता है तो इतिहास रच देगा। वहीं न्यूजीलैंड की टीम को फाइनल का टिकट भी मिल जाएगा। फिलहाल पिच की कंडीशन देखते हुए यह मैच कांटे का हो सकता है।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, 2026

South Africa 
169/8 (20.0)

vs

New Zealand  
173/1 (12.5)

Match Ended ( Day – 1st Semi-Final )
New Zealand beat South Africa by 9 wickets

यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा की जगह पक्की, सेमीफाइनल से पहले बॉलिंग कोच ने दिया हिंट; याद दिलाई 135 रन की पारी
यह भी पढ़ें- फिर ऑफ स्पिनर के जाल फंसे डिकॉक, ईडन गार्डन में शर्मनाक प्रदर्शन जारी