साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में संघर्ष के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर आई है। जोश इंग्लिस गकेबेरहा में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण इंग्लिस को ऑस्ट्रेलिया लौटना पड़ा था। वह ठीक होने की प्रक्रिया जारी रखते हुए साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरेंगे और टीम से जुड़ेंगे।
इंग्लिस को पिछले महीने के आखिर में डरबन में खेले गए पहले वनडे मैच में चोट लगी थी। मेडिकल जांच में सर्जरी की जरूरत नहीं पाई गई। इंग्लिस दौरे के दूसरे हिस्से में खेलते हुए नजर आएंगे। कैमरन ग्रीन के भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव (जो उन्हें आखिरी वनडे में हुआ था) से उबरकर वापसी करने की संभावना है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के सामने दूसरे टेस्ट से पहले टीम चुनने की मुश्किल होगी।
ग्रीन की खेल सकते थे इंग्लिस
अगर इंग्लिस को उंगली में चोट न लगी होती तो ग्रीन के उपलब्ध न होने पर उन्हें डरबन टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता था। ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए अपनी बैटिंग लाइन-अप में बदलाव करते हुए निक मैडिंसन को ओपनर के तौर पर टेस्ट टीम में वापसी का मौका दिया।
मैडिंसन की वापसी
केपटाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच मैडिंसन का मार्च 2025 के बाद पहला फर्स्ट-क्लास मैच है। उन्होंने पिछले साल सितंबर में ही टेस्टिकुलर कैंसर को हराया था। 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद एक दशक से भी ज्यादा समय में खेले गए अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में वे 33 गेंदों का सामना करने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए।
ऑस्ट्रेलिया ने 390 रन बनाए
मैट रेनशॉ की 190 रनों की पारी के दमपर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 137.2 ओवर में 390 रन बनाए। पैट कमिंस 43, मार्नस लाबुशेन 37 और नाथन लियोन 27 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 8.4 ओवर में 1 विकेट पर 27 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 363 रन से आगे है।
मैट रेनशॉ ने खत्म किया 9 साल का सूखा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने 9 साल का सूखा खत्म करते हुए शतक जड़ा। पूरी खबर पढ़ें।
