साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद टेस्ट की पूर्व विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका को डरबन टेस्ट में 214 रनों से मात दी। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे जोश हेजलवुड ने कुल 8 विकेट लिए, वहीं बल्लेबाजी में मैट रेनशॉ ने 272 रन बनाए। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में पिछले 12 मैच में से 11 जीत और 1 ड्रॉ के बाद 13वें मैच में पहली बार अफ्रीकी टीम टेस्ट हारी है।

इस हार के बाद डिफेंडिंग चैंपियंस को WTC 2025-27 की अंकतालिका में दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 420 रनों का लक्ष्य रखा था। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने चौथे दिन के अंत तक ही 102 रन पर अपने चार प्रमुख विकेट गंवा दिए थे। ऐडेन मार्कराम क्रीज पर डटे थे लेकिन पांचवें दिन वह भी अपनी पारी को सिर्फ 75 रन तक ही ले जा पाए।

आखिरी दिन साउथ अफ्रीका ने अपने स्कोर में सिर्फ 104 रनों का इजाफा किया और पूरी टीम 206 रन पर सिमट गई। मार्कराम के अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने घातक गेंदबाजी करते हुए 16.5 ओवर में 49 रन दिए और 6 विकेट अपने नाम कर लिए। उन्होंने पहली पारी में दो विकेट झटके थे और कुल 8 विकेटों के साथ इस जीत में अहम योगदान दिया।

रेनशॉ का बल्ले के बाद गेंद से कमाल

वहीं दूसरी पारी में बल्ले से कमाल दिखाने वाले मैट रेनशॉ ने भी दो विकेट झटके। उन्हें इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। रेनशॉ ने पहली पारी में 190 और दूसरी पारी में उपयोगी 82 रन बनाए थे। अब ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर से Gqeberha के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। मेजबान टीम के लिए यह सीरीज बचान के लिए करो या मरो का मैच होगा।

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया डरबन टेस्ट के बाद WTC 2025-27 की अंकतालिका

रैंकटीममैच जीत हारटाईड्रॉबेनतीजाअंक पर्सेंटाइल
1ऑस्ट्रेलिया119200010881.82
2न्यूजीलैंड6410105272.22
3दक्षिण अफ्रीका5320003660.00
4बांग्लादेश6320104055.56
5भारत11540206851.52
6इंग्लैंड16780107438.54
7श्रीलंका6120302433.33
8वेस्टइंडीज12280203020.83
9पाकिस्तान92700054.63

शुभमन गिल नंबर 1, अभिषेक-विराट लिस्ट में, रोहित शर्मा बाहर; ये हैं सबसे ज्यादा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनने वाले टॉप 11 भारतीय

शुभमन गिल ने इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड पांचवीं बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है। शुभमन को सितंबर 2026 के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा यह पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट यहां दी गई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर