साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच रोमांचक मोड़ पर है। केपटाउन के न्यूलैंड्स में आखिर दिन तीनों परिणाम ऑस्ट्रेलिया की जीत, साउथ अफ्रीका की जीत या ड्रॉ संभव हैं। साउथ अफ्रीका चौथे दिन के अंत में दूसरी पारी में 134.4 ओवर में 387 रन पर आउट हो गई। उसके पास 287 रनों की बढ़त है। ऑस्ट्रेलिया 288 रनों का लक्ष्य मिला है।

केपटाउन में चौथी पारी में सफल रनचेज की बात करें तो केवल 1 बार 250 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ है, लेकिन आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में हैं। 24 साल पहले 2002 में ऑस्ट्रेलिया ने 331 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट के जीत दर्ज की थी। रिकी पोंटिंग ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा न्यूलैंड्स में चौथी पारी में 288 से ऊपर के स्कोर पांच बार बने है, लेकिन एक बार भी हासिल नहीं हुआ।

केपटाउन में चौथी पारी में सफल चेज का रिकॉर्ड

टीमस्कोरखिलाफदिन
ऑस्ट्रेलिया334-6दक्षिण अफ्रीका8 मार्च 2002
दक्षिण अफ्रीका236-2ऑस्ट्रेलिया9 नवंबर 2011
दक्षिण अफ्रीका212-3भारत11 जनवरी 2022
दक्षिण अफ्रीका211-5भारत2 जनवरी 2007
दक्षिण अफ्रीका186-3वेस्टइंडीज2 जनवरी 2008

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी की बात करें तो वियान मुल्डर ने 221 गेंद पर 4 छक्के और 10 चौके की मदद से 115 रन बनाए। रियान रिकल्टन ने 219 गेंद पर 12 चौके की मदद से 101 रन बनाए। मार्क्स एकरमैन ने 80 गेंद पर 62 रन बनाए। मैथ्यू ब्रिट्जके ने 43 और टेम्बा बावुमा ने 35 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए। पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 2-2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिए।

पडिक्कल शतक से चूके, इंडिया ए के 5 विकेट गिरे

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले दिन इंडिया ए ने 5 विकेट 137 रन पर गंवा दिए। पहले सत्र में उसने 26 ओवर में 1 विकेट खोकर 87 रन बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें।