साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के पास टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाजों के क्लब में शामिल होने का मौका होगा। स्मिथ ने 125 मैच की 223 पारियों में 56 के औसत से 10920 रन बनाए हैं और 37 शतक लगाए हैं। वह 3 मैचों की सीरीज में अगर 2 शतक लगाते हैं तो श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा से आगे निकल जाएंगे।

टेस्ट में शतक लगाने के मामले में उनसे आगे 5 बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं। उन्होंने 51 शतक लगाए हैं। साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जैक कैलिस 45 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 41 शतक लगाए हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के भी 41 शतक हैं। श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा ने 38 शतक लगाए हैं।

स्टीव स्मिथ ने 37वां शतक

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट में 37वां शतक जनवरी 2026 में सिडनी में लगाया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट में 138 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 12 पारियों बाद शतक जड़ा था। स्मिथ ने 2026 में 3 मैच की 5 पारियों में 61.40 के औसत से 307 रन बनाए। उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीसमयमैचपारीनॉट आउटरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट100500चौकाछक्का
सचिन तेंदुलकर (भारत)1989-20132003293315921248*53.7829437+54.045168142058+69
जैक कैलिस (आईसीसी/साउथ अफ्रीका)1995-2013166280401328922455.372890345.97455816148897
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)1995-2012168287291337825751.852278258.72416217150973
जो रूट (इंग्लैंड)2012-2026169309261427826250.452478357.61416915153646
कुमार संगकारा (श्रीलंका)2000-2015134233171240031957.42288254.19385211149151
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)2010-20261252232810920239562023753.96374511119068

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले WTC अंक तालिका

डब्ल्यूटीसी 2025-27 अंक तालिका की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 10 में से 8 मैच जीतकर 80 पीसीटी के साथ शीर्ष पर है।साउथ अफ्रीका 4 में से 3 मैच जीतकर 75 पीसीटी के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत पांचवें नंबर पर 11 मैच में 5 जीत और 51.52 पीसीटी के साथ है। पूरी खबर पढ़ें।