साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पहले टेस्ट में शुक्रवार (9 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग 11 में निक मैडिन्सन को मौका दिया है, जिससे डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड टूट गया। मैडिन्सन ने 579 दिनों के बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में खेला था। जो डार्लिंग के नाम ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के तौर पर टेस्ट मैच से पहले सबसे ज्यादा दिन तक फर्स्ट-क्लास क्रिकेट न खेलने का रिकॉर्ड है।

जो डार्लिंग 676 दिनों के ब्रेक के बाद खेले थे। उन्होंने फरवरी 1900 और दिसंबर 1901 के बीच फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से ब्रेक के दौरान एक भेड़ पालन केंद्र (शीप स्टेशन) चलाया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि उन्हें उनके पिता की वसीयत से बाहर न किया जाए। डेविड वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ ने 494 दिनों तक 2018 के केपटाउन टेस्ट और 2019 के बर्मिंघम टेस्ट के बीच कोई भी फर्स्ट-क्लास क्रिकेट नहीं खेला था। इस बीच साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में 3.5 साल बाद एनरिक नॉर्खिया की वापसी हुई है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, निक मैडिंसन, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया।

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले WTC अंक तालिका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 10 में से 8 मैच जीतकर 80 पीसीटी के साथ शीर्ष पर है।साउथ अफ्रीका 4 में से 3 मैच जीतकर 75 पीसीटी के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत पांचवें नंबर पर 11 मैच में 5 जीत और 51.52 पीसीटी के साथ है। पूरी खबर पढ़ें।