भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डसखाटे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से पहले तिलक वर्मा की बैटिंग पोजिशन को लेकर अपडेट दिया। तिलक को जिम्बाब्वे के खिलाफ छठे नंबर पर भेजा गया था जहां उन्होंने 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन की पारी खेली और इस दौरान 4 छक्के और 3 चौके लगाए थे।

तिलक वर्मा का 5 या 6 नंबर पर खेलना तय नहीं

रयान ने मैच के पहले प्रेस कांफ्रेंस ने कहा कि ये पहले से तय नहीं है कि तिलक वर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 या 6 नंबर पर बैटिंग करेंगे। हमने देखा है कि संजू के टॉप पर आने से वो निचले क्रम पर आए और वो काम कर गया। हम विरोधी टीम के कांबिनेशन को देखते हुए फैसला लेंगे। मुझे लगा कि अगर तिलक 10 ओवर के आसपास आते हैं तो वो बहुत कम्फर्टेबल लग रहे थे। उन्होंने जिस तरह से अपने गेम को बदला इसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है।

रयान ने तिलक के बारे में कहा कि वो फॉर्म में नहीं थे, लेकिन चार हफ्ते तक मैदान से बाहर रहने के बाद धीरे-धीरे उनका लय में आना सामान्य बात है। उन्हें अपनी बेस्ट फॉर्म में वापस आते और हालात का फायदा उठाते हुए देखना बहुत अच्छा लगा। यह जानकर अच्छा लगा कि मिडिल ऑर्डर में हमारे पास पावर है। एक मजबूत शुरुआत और अच्छा फिनिश करने के बीच का लिंक भारत की सफलता के लिए जरूरी है और तिलक हमें दोनों रोल में विकल्प देते हैं। रयान ने कहा कि कोलकाता में भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा।

आपको बता दें कि भारत का सुपर 8 में अगले मैच में वेस्टइंडीज से सामना होगा। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में ये मुकाबला जीतना ही होगा क्योंकि हार के साथ ही भारत का वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो जाएगा। भारत सुपर 8 के ग्रुप 1 में है और इस ग्रुप से साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। अब भारत और वेस्टइंडीज के पास टॉप 4 में पहुंचने का बराबर का मौका है।

ये खबरें भी पढ़ें

‘अभिषेक यही तो झेल रहे हैं अभी’, सहवाग ने सफल होने के लिए दिए अहम सुझाव; कहा- गेंदबाज नहीं गेंद का सम्मान करो

अभिषेक-संजू ओपनर, वरुण आउट, कुलदीप इन; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11