भारतीय क्रिकेट टीम 13 जून (शनिवार) से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेगी। वहीं इसी दौरान इंडिया ए की टीम अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के साथ वनडे त्रिकोणीय श्रंखला में खेल रही है। ट्राई सीरीज में पहले दो मैचों के बाद इंडिया ए के उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 167 रन बनाकर सीरीज के टॉप स्कोरर बने हैं। इसी को देखते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने हैरानी जताई है कि उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए वनडे टीम में नहीं चुना गया। साथ ही इंडिया ए की टीम में वह रियान पराग जैसे खिलाड़ी की जगह रिप्लेस किए गए।
गौरतलब है कि इस ट्राई सीरीज के लिए भी ऋतुराज गायकवाड़ को पहले इंडिया ए टीम में जगह नहीं मिली थी। उसके बाद उन्हें सीनियर स्क्वाड में भी नहीं चुना गया। जबकि गायकवाड़ ने अपने आखिरी वनडे इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए शतक जड़ा था। लिस्ट ए में उनका रिकॉर्ड सराहनीय है ही। इसी कारण भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सदागोपन रमेश ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तमिल भाषा में वीडियो शेयर किया और गुस्सा प्रकट किया।
पूर्व ओपनर का ऋतुराज के समर्थन में फूटा गुस्सा
रमेश ने कहा,”ऋतुराज को कम से कम भारतीय स्क्वाड में बैकअप बैटर के रूप में चुना जाना चाहिए था। यह गलत हुआ उस खिलाड़ी के साथ जिसने भारत के लिए आखिरी पारी में शतक लगाया था और घरेलू क्रिकेट में एक के बाद एक क्या कर रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनके प्रदर्शन को नजर अंदाज कर दिया गया। ऐसे खिलाड़ी का चयन के रडार में ना होना और ए टीम में बतौर रिप्लेसमेंट आना दुखद है।”
उन्होंने आगे कहा,”ऋतुराज गायकवाड़ को यह देख खुद भी हैरानी हुई होगी कि इंडिया ए की टीम में रियान पराग जैसे खिलाड़ी को रिप्लेस करने के लिए उन्हें चुना गया। यहां तक की जायसवाल (यशस्वी) ने भी पिछली वनडे पारी में भी भारत के लिए शतक लगाया था और उन्हें विराट कोहली के बाहर होने के बाद चुना गया। तो वह दो खिलाड़ी जो अपने पिछले वनडे इंटरनेशनल पारियों में शतक लगा चुके हैं वह ओरिजिनल स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे।”
रमेश ने अंत में आईपीएल फॉर्म के आधार पर वनडे से बाहर करने पर भी कहा,”ऐसे खिलाड़ी को बाहर करना गलत होता है जो आपकी टीम से शतक लगाकर आया है। सबसे बड़ी गलती यह हुई है कि ऋतुराज को ए टीम में भी बतौर रिप्लेसमेंट चुना गया। यह गलत है कि उनके आईपीएल के फॉर्म को 50 ओवर के क्रिकेट के लिए देखा जा रहा है। यह सिर्फ टी20 इंटरनेशनल के लिए देखा जाना चाहिए।”
‘वैभव सूर्यवंशी, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी बड़े खिलाड़ी बनेंगे’; डेल स्टेन की भविष्यवाणी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी इन दिनों दुनियाभर में हर चर्चा का विषय हैं। जहां ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और टी20 क्रिकेट की बात होती है वैभव का नाम जरूर आता है। अब डेल स्टेन ने तो भविष्य में उनके सचिन और विराट से भी बड़ा खिलाड़ी बनने की बात कही है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
