श्रीलंका में इंडिया ए, अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच वनडे ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इसका पहला मुकाबला इंडिया ए ने श्रीलंका ए की टीम को हराकर जीता था। अब दूसरे मुकाबले में इंडिया ए की भिड़ंत अफगानिस्तान ए से हो रही है। पहले मैच में शतक और फिर अफगानिस्तान ए के खिलाफ 66 रन की पारी खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ अभी तक इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 1 पर हैं। जबकि वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 में भी नहीं हैं।

दरअसल वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पहले मैच में खास कमाल नहीं कर पाया था। वह श्रीलंका ए के खिलाफ 14 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे। उसके बाद दूसरे मुकाबले में 15 वर्षीय बल्लेबाज ने शुरुआत अच्छी की लेकिन 22 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हो गए। उनके नाम दो मैचों में अभी तक 58 रन दर्ज हुए हैं। जबकि वह टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में भी नहीं शामिल हैं। वहीं कप्तान तिलक वर्मा इस लिस्ट में दूसरे और प्रभसिमरन सिंह तीसरे स्थान पर हैं।

ये हैं अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारियांनाबादरनउच्चतम स्कोरऔसतगेंदें खेलींस्ट्राइक रेट100500चौकेछक्के
ऋतुराज गायकवाड़ (IND-A)2*2016710183.5019486.0811093
तिलक वर्मा (IND-A)2*201266663.0017074.1102071
प्रभसिमरन सिंह (IND-A)2*20868443.0080107.50010140
इमरान मीर (AFG-A)111757570107.1401062
सहन अराचचिगे (SL-A)110747474.0072102.7701062
सूर्यांश शेडगे (IND-A)2*21664066.0041160.9700034
वैभव सूर्यवंशी (IND-A)2*20584429.0034170.58000120
बाहिर शाह (AFG-A)11151515198.0701050
निरोशम डिकवेला (SL-A)110474747.0045104.4400060
सदीरा समरविक्रमा (SL-A)110464646.005190.1900040

भारत ने अफगानिस्तान को दिया 350 का लक्ष्य

इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और फिर इंडिया ए ने पहली पारी में 49 ओवर में 9 विकेट पर 349 रन बनाए और अफगानिस्तान को जीत के लिए 350 का लक्ष्य दिया। प्रभसिमरन सिंह ने 84 और कप्तान तिलक वर्मा व उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 66-66 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंद पर 44 रन की पारी खेली।

ऋतुराज गायकवाड़ का अफगानिस्तान के खिलाफ चला बल्ला, लगाया फर्स्ट क्लास करियर का 20वां अर्धशतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने फॉर्म को जारी रखा और अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। ये उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का 20वां अर्धशतक भी रहा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर