श्रीलंका में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए का सामना हो रहा है। इस मैच में पहले खेलते अफगानिस्तान ए की टीम ने 50 ओवर में 245 रन बनाए। बाहिर शाह ने पिछले मैच में नाबाद 51 रन बनाने के बाद इस मैच में भी 44 रन की पारी खेली। अपनी लगातार दो शानदार पारी से वह इस सीरीज के टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में आ चुके हैं। ऋतुराज गायकवाड़ इस लिस्ट में नंबर 1 हैं और वैभव टॉप 10 में भी नहीं हैं।

जबकि पिछले मुकाबले में नाबाद 75 रन बनाने वाले अफगान कप्तान इमरान मीर ने इस मैच में 21 रन बनाए और वह भी इस लिस्ट के टॉप 10 में शामिल हैं। वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी शीर्ष बल्लेबाजों की लिस्ट के टॉप 10 से भी बाहर हो गए हैं। जबकि इंडिया ए के उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ लिस्ट में नंबर 1 पर हैं और कप्तान तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर हैं। वैभव ने इस सीरीज के पहले दो मैचों में 58 रन बनाए हैं।

वनडे ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैच पारियां नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदे खेलीं स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक शून्य चौके (4s)छक्के (6s)
ऋतुराज गायकवाड़ (IND-A)22016710183.5019486.0811093
अविष्का फर्नान्डो
(SL-A)
221153108 नाबाद153.00138110.86100213
तिलक वर्मा (IND-A)2201266663.0017074.1102071
सदीरा समराविक्रमा
(SL-A)
22110660 नाबाद106.0012187.60010100
निरोशम डिकवेला (SL-A)2*20964948.0064150.00000151
इमरान मीर (AFG-A)2*219675*96.0010294.1101082
बाहिर शाह (AFG-A)2*219551*95.009896.93010110
प्रभसिमरन सिंह (IND-A)220868443.0080107.50010140
हसन ईसाखिल (AFG-A)2*20804640.0077103.89000130
सहन अराचचिगे (SL-A)2*10747474.0072102.7701062

भारतीय टीम के आगे चुनौती

इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ जीत के साथ इस सीरीज की शुरुआत की थी। फिर दूसरे मैच में अफगानिस्तान ए के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम के दो मुकाबले बाकी हैं। अगर एक भी मैच यहां से टीम हारती है तो उसकी फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो जाएगी। इंडिया ए का अगला मुकाबला 15 जून को श्रीलंका ए से होगा और फिर आखिरी लीग मैच 17 जून को अफगानिस्तान ए के साथ होगा।

अफगानिस्तान ए से हार के बाद भी क्या इंडिया ए फाइनल में कर पाएगी एंट्री? यह है ट्राई सीरीज का पूरा समीकरण

अफगानिस्तान ए ने इंडिया ए को हराकर मौजूदा वनडे ट्राई सीरीज को रोचक बना दिया है। अब इस त्रिकोणीय श्रंखला के फाइनल का समीकरण भी दिलचस्प हो गया है। यहां से एक और हार भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर