चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है जिसने एमएस धोनी की कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। चेन्नई एक बार फिर से छठी बार इस खिताब को जीतने के लिए आईपीएल 2026 में जोर आजमाइश करती हुई नजर आएगी, लेकिन इससे पहले इस टीम के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने सीएसके की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 का चयन किया।
ऋतुराज गायसवाक-माइकल हसी ओपनर
मोहित शर्मा ने अपनी ऑल-टाइम प्लेइंग इलेवन के लिए एमएस धोनी की टीम का कप्तान बनाया और वही टीम के विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने ओपनर्स के दौर पर टीम के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और माइकल हसी की चयन किया। माइकल हसी काफी वक्त तक इस टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए मोहित ने फॉफ डुप्लेसिस को रखा जो आरसीबी की कप्तानी भी कर चुके हैं और आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
सुरेश रैना को नंबर 4 पर मिली जगह
मोहित ने अपनी प्लेइंग 11 में सुरेश रैना को बैटिंग क्रम में चौथे नंबर पर रखा जो आईपीएल में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। वहीं उन्होंने अंबाती रायुडू को 5वें नंबर पर रखा जबकि धोनी को उन्होंने छठे नंबर पर जगह दी। उन्होंने इस टीम में दो ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो को जगह दी जबकि स्पिनर के रूप में आर अश्विन का चयन किया। तेज गेंदबाज के रूप में इस टीम में एल्बी मोर्कल और दीपक चाहर को चुना गया। दीपक चाहर हालांकि निचले क्रम पर टीम के लिए बल्ले से भी योगदान देते थे।
मोहित शर्मा द्वारा चुनी गई सीएसके की ऑलटाइम प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़, माइकल हसी, फॉफ डुप्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर, कप्तान), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, ड्वेन ब्रावो, एल्बी मोर्कल, दीपक चाहर।
ये खबरें भी पढ़ें
