अफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई सीरीज में इंडिया ए के मध्यक्रम के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने फॉर्म को जारी रखा। इस मैच से पहले ऋतुराज ने इंडिया ए के लिए श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी और अफगानिस्तान के खिलाफ भी वो सधे अंदाज में अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन फरमानुल्लाह साफी ने उनकी पारी का अंत कर दिया।
ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली 66 रन की पारी
ऋतुराज गायकवाड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में अपना अर्धशतक 65 गेंदों पर पूरा किया और वो 80 गेंदों पर 66 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज ने अपनी इस पारी के दौरान सिर्फ 3 चौके लगाए यानी उन्होंने ज्यादातर रन सिंगल और डबल्स के जरिे हासिल किया। उन्होंने बेहद सधे अंदाज में इंडिया ए की पारी को आगे बढ़ाने में मदद की।
ऋतुराज गायवाड़ का ये लिस्ट ए क्रिकेट में 97वीं पारी थी और इसमें उन्होंने अर्धशतक लगाया। ऋतुराज ने अब तक इन पारियों में 21 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं और उनका औसत इस दौरान 60 प्लस का है। ऋतुराज ने बेशक आईपीएल 2026 में अपना जलवा नहीं दिखाया था, लेकिन श्रीलंका दौरे पर उन्होंने पहले दोनों मैचों में टीम के लिए रन बनाए।
इस मैच में इंडिया ए के लिए ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन की पारी खेली जबकि टीम के दूसरे ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 84 रन की शानदार पारी खेली। प्रियांश आर्या नहीं चल पाए और वो 8 रन बनाकर आउट हो गए जबकि आयुष बदोनी अपना खाता भी नहीं खोल पाए और गोल्डन डक पर आउट हो गए। ऋतुराज ने इस मैच में यानी अफगानिस्तान के खिलाफ चौथे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ मिलकर 78 रन की अर्धशतकीय साझेदारी भी की। कप्तान तिलक वर्मा ने भी इस मैच में अर्धशतक लगाया।
वैभव अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन; 22 गेंदों पर नहीं जड़ा एक भी छक्का
वैभव ने अफगानिस्तान के खिलाफ गजब की शुरुआत की और बेहद लय में नजर आ रहे थे, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए। वैभव के पास बड़ा मौका था, लेकिन वो चूक गए, लेकिन 200 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने रन बनाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
