भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को एक नई जिम्मेदारी मिल गई है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने वाले ऋतुराज को अब रेड बॉल क्रिकेट में भी लीडरशिप रोल मिल चुका है। आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए उन्हें वेस्ट जोन की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। मुंबई के चीफ सेलेक्टर राजेश पवार की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक के बाद सोमवार 20 जुलाई को टीम का ऐलान किया गया।

आपको बता दें कि पिछले सीजन शार्दुल ठाकुर इस टीम के कप्तान थे। अब यह जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। हाल ही में इंडिया ए के श्रीलंका दौरे पर भी वह टीम के उपकप्तान थे। उन्होंने वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज में इंडिया ए की उपकप्तानी की थी। अब दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन के लिए वह बतौर कप्तान नजर आएंगे। इस रेड बॉल टूर्नामेंट का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में खेला जाएगा।

पृथ्वी, सरफराज, मुशीर और शार्दुल भी शामिल

वेस्ट जोन की टीम सीधे क्वार्टरफाइनल 2 में नॉर्थ जोन की टीम से भिड़ेगी। यह मुकाबला 23 से 26 अगस्त 2026 तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 5 मुकाबले होंगे जिसमें 6 से 10 सितंबर तक सीओई के ग्राउंड 1 में खेला जाने वाला फाइनल मैच भी शामिल है। इस टीम में ऋतुराज के अलावा कई चर्चित भारतीय नाम हैं। पृथ्वी शॉ और सरफराज खान भी इस टीम में शामिल हैं। जबकि मुशीर खान को भी स्क्वाड में जगह मिली है। पूर्व कप्तान शार्दुल ठाकुर भी इस टीम का हिस्सा हैं।

शार्दुल के अलावा टीम के पेस बैट्री में मुकेश चौधरी, तुषार देशपांडे जैसे आईपीएल स्टार शामिल हैं। जबकि उपकप्तानी शम्स मुलानी को सौंपी गई है। टीम के पास तनुष कोटियान और मुलानी के रूप में अच्छे स्पिन ऑप्शन्स हैं। इस टीम में सौराष्ट्र के एकमात्र खिलाड़ी हार्विक देसाई को भी जगह मिली है। जबकि गुजरात के उर्विल पटेल को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किया गया है।

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन का स्क्वाड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, मुशीर खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुकेश चौधरी, तुषार देशपांडे, तनुष कोटियान ,सिद्धार्थ देसाई, हार्विक देसाई, शिवालिक शर्मा, अतीत सेठ, जयमीत पटेल।

IND U19 vs SL U19: कुशाग्र का शतक, यश और मनल ने ठोके पचासे; खराब शुरुआत के बाद भारतीय टीम मजबूत

इंडिया अंडर 19 और श्रीलंका अंडर 19 के बीच जारी दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम की शुरुआत खराब थी और 0 रन पर दो विकेट गिर गए थे। उसके बाद कुशाग्र ओझा के शतक और मनल व यश के पचासों से टीम ने अच्छा स्कोर बना लिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर