आईपीएल 2026 के 16वें मैच में वैभव सूर्यवंशी का नाम राजस्थान रॉयल्स की स्टार्टिंग प्लेइंग 11 में नहीं है। इसे देख फैंस निश्चित ही हैरान हो सकते हैं। यानी वह शुरुआती प्लेइंग 11 में नहीं है लेकिन बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आ सकते हैं। किसकी जगह उन्हें कप्तान लाते हैं यह देखने वाली बात होगी। वहीं आरसीबी ने अपनी टीम में इन फॉर्म जैकब डफी को बाहर करके दिग्गज जोश हेजलवुड की वापसी करवाई है।

क्यों वैभव सूर्यवंशी शुरुआती प्लेइंग 11 से बाहर?

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। यानी रवि बिश्नोई को इस मैच में बतौर गेंदबाज प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। पिछले मैचों में वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेले थे। बाद में राजस्थान की टीम बल्लेबाजी करेगी, इसी कारण वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर बिश्नोई की जगह नजर आ सकते हैं। इससे पहले सीएसके के खिलाफ पहले मैच में डोनोवन फरेरा इम्पैक्ट प्लेयर थे जब राजस्थान ने पहले गेंदबाजी की थी। पिछले दोनों मैच में राजस्थान पहले बल्लेबाजी करती दिखी थी।

राजस्थान रॉयल्स ने इसके अलावा अपनी टीम में एक और बदलाव किया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के हीरो रहे तुषार देशपांडे को इस मैच में आराम मिला है। उनकी जगह जम्मू कश्मीर के गेंदबाज बृजेश शर्मा को इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में जगह मिली है। आरसीबी फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि जोश हेजलवुड वापस आ चुके हैं, लेकिन इन फॉर्म जैकब डफी को बाहर बैठना पड़ा है। यह एक बड़ा दांव हो सकता है।

दोनों टीमों की शुरुआती प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफ़र्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड।

‘वैभव पर प्रेशर मत डालो’: 15 साल के सूर्यवंशी पर अनिल कुंबले का दो टूक जवाब, सचिन तेंदुलकर का भी किया जिक्र

वैभव सूर्यवंशी का नाम आईपीएल 2026 में लगातार चर्चा में है। उनको अब टीम इंडिया में लाने की मांग भी उठ रही है। इस पर सभी दिग्गज अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। अनिल कुंबले ने इस पर बड़ा बयान दिया है और उनके ऊपर प्रेशर डालने से मना किया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर