वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखा और आरसीबी के खिलाफ 26 गेंद पर 78 रन की तूफानी पारी खेली। वैभव ने इस सीजन दूसरी बार 15 गेंद पर पचासा जड़ा। आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से यह तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इसके बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने पॉवरप्ले के भीतर और 20 से कम गेंदों में पचासा जड़ा। वैभव ने जोश हेजलवुड समेत सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए यह 3 बड़े रिकॉर्ड
1- वैभव सूर्यवंशी ने इस बेहतरीन पारी के साथ कई दिग्गजों की लिस्ट में एंट्री कर ली है। उन्होंने आईपीएल में भारत के लिए सबसे तेज पचासे के मामले में दूसरी बार अपना सबसे तेज और बतौर भारतीय आईपीएल में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। क्लिक करें और देखें आईपीएल में सबसे तेज पचासा लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक (भारतीय)
- 13 गेंद: यशस्वी जायसवाल (राजस्थान) बनाम केकेआर, 2023
- 14 गेंद: केएल राहुल (पंजाब किंग्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2018
- 15 गेंद: युसुफ पठान (केकेआर) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2014
- 15 गेंद: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान) बनाम सीएसके, 2026
- 15 गेंद: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान) बनाम आरसीबी, 2026*
2- साथ ही पॉवरप्ले में अर्धशतक के मामले में वैभव ने दिग्गज जोस बटलर की बराबरी की। इस मामले में उन्होंने अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल समेत चार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है।
पॉवरप्ले के अंदर IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक
- जोस बटलर: 3 बार
- वैभव सूर्यवंशी: 3 बार
- यशस्वी जायसवाल: 2 बार
- माइकल लम्ब: 1 बार
- बेन स्टोक्स: 1 बार
- नितीश राणा: 1 बार
3- इसके अलावा 20 से कम गेंद में सबसे ज्यादा पचासे के मामले में वैभव सूर्यवंशी ने ट्रेविस हेड और मैकगर्क के रिकॉर्ड की बराबरी की है। उन्होंने तीसरी बार 20 से कम गेंद में आईपीएल अर्धशतक जड़ा।
IPL में 20 से कम गेंद में सबसे ज्यादा अर्धशतक
- 4 : निकोलस पूरन
- 4 : अभिषेक शर्मा
- 3 : जेक फ्रेजर मैकगर्क
- 3 : ट्रेविस हेड
- 3 : वैभव सूर्यवंशी
4,4,4,6; वैभव सूर्यवंशी ने लगाई जोश हेजलवुड की क्लास, 4 गेंद पर ठोके 18 रन; 15 पर लगा दिया पचासा
वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया और आरसीबी के खिलाफ 15 गेंद पर अपना अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने जोश हेजलवुड की भयंकर पिटाई की और उनकी 4 गेंद पर भी 18 रन ठोक दिए। राजस्थान ने पॉवरप्ले में 97 रन 1 विकेट खोकर बनाया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
