IPL 2022, RR vs RCB Qualifier 2 Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के दूसरे क्वालिफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सात विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। 158 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने जोस बटलर के शतक की मदद से 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
राजस्थान की टीम 29 मई 2022 को इसी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में भिड़ेगी। वहीं, बैंगलोर का आईपीएल 2022 का खिताब जीतने का सपना टूट गया। लगातार तीसरी बार बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुंचकर बाहर हुई है। इससे पहले आईपीएल के 2020 और 2021 में भी टीम एलिमिनेटर में हार गई थी। राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो वह क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस से हार गई थी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर न एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल की थी।
राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 21, संजू सैमसन ने 23 और देवदत्त पडिक्कल ने 9 रनों की पारी खेली। जोस बटलर ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली। शिरमोन हेटमायर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। बैंगलोर के लिए जोस हेजलवुड ने दो और वनिंदु हसरंगा ने एक विकेट लिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेद मैककॉय ने 3-3 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और अश्विन के हिस्से एक-एक विकेट आया। चहल इस मैच में भी विकेट नहीं ले पाए।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाया। वह 42 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा डुप्लेसिस ने 25, ग्लेन मैक्सवेल ने 24 रन बनाए। शाहबाज अहमद 12 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। इस मैच में दोनों ही टीमों प्लेइंग इलेवन में बिना बदलाव किए उतरीं।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल।
IPL 2022 RR vs RCB: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।
Indian Premier League, 2022Narendra Modi Stadium, Ahmedabad 25 June 2022
Rajasthan Royals 161/3 (18.1)
Royal Challengers Bangalore 157/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Qualifier 2 ) Rajasthan Royals beat Royal Challengers Bangalore by 7 wickets
IPL 2022, RR vs RCB : राजस्थान की टीम 29 मई 2022 को इसी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में भिड़ेगी। वहीं, बैंगलोर का आईपीएल 2022 का खिताब जीतने का सपना टूट गया। लगातार तीसरी बार बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुंचकर बाहर हुई है।
19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर जोस बटलर ने राजस्थान को 7 विकेट से जीत दिलाई। राजस्थान की टीम 29 मई 2022 को इसी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में भिड़ेगी। वहीं, बैंगलोर का आईपीएल 2022 का खिताब जीतने का सपना टूट गया।
राजस्थान को जीत के लिए 12 गेंदों पर 3 रनों की जरूरत। जोस बटलर ने शतक जड़ दिया है। टीम का स्कोर 18 ओवर में 3 विकेट पर 155 रन।
राजस्थान का स्कोर 17 ओवर में 3 विकेट पर 148 रन। जोस हेजलवुड ने देवदत्त पडिक्कल को 9 रन पर आउट। टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 10 रनों की जरूरत। जोस बटलर 95 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर शिरमोन हेटमायर आए हैं।
राजस्थान का स्कोर 16 ओवर में 2 विकेट 140 रन। जीत के लिए 4 ओवर में 18 रनों की जरूरत। देवदत्त पडिक्कल 8 और जोस बटलर 88 रनों जरूरत। वनिंदु हसरंगा ने ओवर में 14 रन दिए।
राजस्थान का स्कोर 14 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन। जीत के 6 ओवर में 36 रनों की जरूरत। देवदत्त पडिक्कल 5 और जोस बटलर 73 रन बनाकर क्रीज पर।
राजस्थान को लगा दूसरा झटका। संजू सैमसन को वनिंदु हसरंग ने आउट किया। उन्होंने 23 रन बनाए। टीम का स्कोर 12 ओवर में 2 विकेट 114 रन। जोस बटलर 69 और देवदत्त पडिक्कल 1 रन बनाकर नाबाद रहे। जीत के लिए 48 गेंदों पर 44 रनों की जरूरत।
वानिंदु हसरंगा 10वां ओवर लेकर आए। संजू सैमसन ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। दसवें ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 6 रन आए। दस ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 103 रन है। संजू सैमसन के 14 गेंद में 16 और जोस बटलर के 33 गेंद में 66 रन हैं।
शाहबाज अहमद 9वां ओवर लेकर आए। संजू सैमसन ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर जोस बटलर ने चौका लगाया। अगली गेंद पर भी चौका लगाया। नौवें ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 16 रन आए। नौ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 97 रन है। संजू सैमसन के 9 गेंद में 11 और जोस बटलर के 32 गेंद में 65 रन हैं।
वानिंदु हसरंगा 8वां ओवर लेकर आए। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों पर लगाम लगाई और ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। आठ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 81 रन है। संजू सैमसन के 7 गेंद में 4 और जोस बटलर के 28 गेंद में 56 रन हैं।
हर्षल पटेल 7वां ओवर लेकर आए। जोस बटलर ने उनकी चौथी गेंद पर चौका लगाया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आखिरी गेंद में भी चौका लगाया। सातवें ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 10 रन आए। सात ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 77 रन है। संजू सैमसन के 4 गेंद में 2 और जोस बटलर के 25 गेंद में 54 रन हैं।
जोश हेजलवुड छठा ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को विराट कोहली के हाथों कैच करा दिया। यशस्वी 13 गेंद में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यह टी20 क्रिकेट में कोहली का 150वां कैच था। यशस्वी की जगह संजू सैमसन क्रीज पर आए। उन्होंने हेजवलुड की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। चौथी गेंद पर बटलर ने चौका जड़ दिया। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 67 रन है। संजू सैमसन के 3 गेंद में 1 और जोस बटलर के 20 गेंद में 45 रन हैं।
शाहबाज अहमद पांचवां ओवर लेकर आए। जोस बटलर ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर भी छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। पांचवें ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 19 रन आए। पांच ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 61 रन है। यशस्वी जायसवाल के 12 गेंद में 21 और जोस बटलर के 18 गेंद में 40 रन हैं।
ग्लेन मैक्सवेल चौथा ओवर लेकर आए। चौथी गेंद पर बटलर भाग्यशाली रहे। सिराज के हाथों उनका मुश्किल कैच छूटा। चौथे ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में सिर्फ 5 रन आए। चार ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 42 रन है। यशस्वी जायसवाल के 10 गेंद में 18 और जोस बटलर के 14 गेंद में 24 रन हैं।
मोहम्मद सिराज तीसरा ओवर लेकर आए। यशस्वी उनकी पहली गेंद पर बीट हुए। चौथी गेंद पर बटलर ने चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर भी बटलर ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। तीसरे ओवर से राजस्थान के खाते में 15 रन आए। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 37 रन है। यशस्वी जायसवाल के 8 गेंद में 17 और जोस बटलर के 10 गेंद में 20 रन हैं।
जोश हेजलवुड दूसरा ओवर लेकर आए। जोस बटलर ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। दूसरे ओवर से राजस्थान के खाते में 6 रन आए। दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 22 रन है। यशस्वी जायसवाल के 6 गेंद में 16 और जोस बटलर के 6 गेंद में 6 रन हैं।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज पहला ओवर लेकर आए। यशस्वी ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना और राजस्थान रॉयल्स का खाता खोला। अगली गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा। यशस्वी ने आखिरी ओवर में भी छक्का लगाया। पहले ओवर से राजस्थान के खाते में 16 रन आए।
एक समय बैंगलोर का स्कोर 141 रन पर 4 विकेट था। इसके बाद मैककॉय और प्रसिद्ध कृष्णा ने राजस्थान की वापसी कराई और बैंगलोर की बल्लेबाजी को धराशाई कर दिया। अश्विन ने रजत पाटीदार का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया। इसके बाद मैककॉय और कृष्णा ने बैंगलोर की बल्लेबाजी को पूरी तरह से बांध दिया। अगर रजत पाटीदार को प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर रियान पराग ने लपक लिया होता तो शायद बैंगलोर का स्कोर और भी कम होता।
ओबेद मैककॉय 20वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर हर्षल पटेल को बोल्ड कर दिया। हर्षल 2 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। हर्षल की जगह जोश हेजलवुड क्रीज पर आए। इस ओवर में मैककॉय ने सिर्फ 3 रन दिए।इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाने में सफल रही।
उन्नीस ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 7 विकेट पर 154 रन है। उन्नीसवें ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 8 रन भी आए। प्रसिद्ध कृष्णा ने इस मैच में 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके।
प्रसिद्ध कृष्णा 19वां ओवर लेकर आए। कृष्णा ने पहली ही गेंद पर दिनेश कार्तिक को पवेलियन की राह दिखाई। कार्तिक 7 गेंद में 6 रन बनाकर रियान पराग के हाथों कैच आउट हुए। उनकी जगह वानिंदु हसरंगा क्रीज पर आए, लेकिन दूसरी गेंद पर वह भी अपना विकेट गंवा बैठे। कृष्णा ने उन्हें बोल्ड किया। उनकी जगह हर्षल पटेल क्रीज पर आए।
ओबेद मैककॉय 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर महिपाल लोमरोर का विकेट झटका। लोमरोर को पॉइंट पर अश्विन ने लपका। लोमरोर 10 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह शाहबाज अहमद क्रीज पर आए हैं। शाहबाज ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला।
युजवेंद्र चहल 17वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 7 रन आए। सत्रह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 4 विकेट पर 139 रन है। महिपाल लोमरोर के 7 गेंद में 7 रन हैं। दिनेश कार्तिक के 5 गेंद में 5 रन हैं। इसके साथ ही युजवेंद्र चहल के 4 ओवर पूरे हो गए। वह इस मैच में एक भी विकेट नहीं ले पाए।
रविचंद्रन अश्विन 16वां ओवर लेकर आए। रजत पाटीदार ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का गया। तीसरी गेंद पर भी छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन इस बार लॉन्ग ऑफ पर जोस बटलर ने संतुलन बनाते हुए कैच लपक लिया। रजत 42 गेंद में 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रजत के पवेलियन लौटते ही अंपयार ने स्ट्रैटजिक टाइम आउट का इशारा किया।
युजवेंद्र चहल 15वां ओवर लेकर आए। रजत पाटीदार ने उनकी आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 12 रन भी आए। पंद्रह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 3 विकेट पर 123 रन है। रजत पाटीदार के 40 गेंद में 52 रन हैं। महिपाल लोमरोर के 2 गेंद में 2 रन हैं।
ट्रेंट बोल्ट 14वां ओवर लेकर आए। ग्लेन मैक्सवेल उनकी आखिरी गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। लॉन्ग ऑफ पर ओबेद मैककॉय ने आगे गोता लगाता हुए गेंद को लपका। मैक्सवेल 13 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका और 2 छक्के लगाए। मैक्सवेल की जगह महिपाल लोमरोर क्रीज पर आए। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 4 रन भी आए। चौदह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 3 विकेट पर 111 रन है। रजत पाटीदार के 36 गेंद में 44 रन हैं।
युजवेंद्र चहल 13वां ओवर लेकर आए। मैक्सवेल ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। मैक्सवेल ने उनकी पांचवीं गेंद पर स्विच हिट से चार रन हासिल किए। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 15 रन भी आए। तेरह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 2 विकेट पर 107 रन है। रजत पाटीदार के 35 गेंद में 43 रन हैं। ग्लेन मैक्सवेल के 8 गेंद में 21 रन हैं।
रविचंद्रन अश्विन 12वां ओवर लेकर आए। मैक्सवेल ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 11 रन भी आए। बारह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 2 विकेट पर 92 रन है। रजत पाटीदार के 33 गेंद में 41 रन हैं। ग्लेन मैक्सवेल के 4 गेंद में 9 रन हैं।
ओबेद मैककॉय 11वां ओवर लेकर आए। रजत ने उनकी पहली गेंद पर चौका जड़ दिया। हालांकि, चौथी गेंद पर फाफ डुप्लेसिस अपना विकेट गंवा बैठे। शॉर्ट थर्ड मैन पर अश्विन ने उनका कैच लपका। डुप्लेसिस 27 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके लगाए। डुप्लेसिस की जगह ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए। मैक्सवेल ने 5वीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 7 रन भी आए। ग्यारह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 2 विकेट पर 81 रन है। रजत पाटीदार के 30 गेंद में 38 रन हैं।
रविचंद्रन अश्विन 10वां ओवर लेकर आए। तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। अंपायर ने नकार दिया। संजू ने रिव्यू लिया। हालांकि, रिव्यू बेकार हो गया। इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 5 रन आए। दस ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 74 रन है। फाफ डुप्लेसिस के 25 गेंद में 25 रन हैं। रजत पाटीदार के 27 गेंद में 32 रन हैं।
रजत पाटीदार और फाफ डुप्लेसिस के बीच 60 रनों की साझेदारी हो चुकी है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान की शुरुआत शानदार रही थी। हालांकि, उसके बाद बैंगलोर के बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी निभाई और पारी को संभाला। रजत पाटीदार को रियान पराग ने जीवनदान दिया। वह उसे बड़े स्कोर में तब्दील करना चाहेंगे।
IPL 2022, RR vs RCB: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इसमें से 11 और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 13 में जीत हासिल की है। हालांकि, आईपीएल 2018 से, दोनों टीमों के बीच खेले गए 9 में से 4 में राजस्थान और 5 में बैंगलोर ने बाजी अपने नाम की है। 2011 में प्लेऑफ की शुरुआत होने के बाद से लीग चरण में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम ने हर बार फाइनल में जगह बनाई है और सात बार खिताब जीता है। दोनों टीमों की ओर से छक्के लगाने की बात करें तो आरसीबी ने 137 छक्के लगाए हैं, जो आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने 123 छक्के लगाए हैं।