आईपीएल 2024 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा। इस मैच में राजस्थान के ओपनर 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की असली परीक्षा होने वाली है। वैभव का सामना इस मैच में जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, मिचेल सैंटनर जैसे धाकड़ इंटरनेशनल गेंदबाजों से होगा। खास बात यह है कि उनका खाता भी मुंबई के खिलाफ नहीं खुल सका है।
जी हां आईपीएल में 335 रन बना चुके वैभव सूर्यवंशी को अभी भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ खाता खोलना है। पिछले सीजन जिस एक मैच में वह मुंबई के खिलाफ खेलने उतरे थे, उस मैच में खाता नहीं खोल पाए थे। दीपक चाहर ने सिर्फ दो गेंद के बाद ही वैभव की इनिंग का अंत कर दिया था। वह विल जैक्स के हाथों कैच आउट हो गए थे। यानी पहली बार वैभव इस मैच में बुमराह का सामना कर सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल आंकड़े
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक आईपीएल में 9 मैचों की 9 पारियों में 335 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 छक्के और 27 चौके लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 213.37 और औसत अभी तक 37.22 का रहा है। वैभव ने इस लीग में अभी तक दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है।
आईपीएल 2026 का आगाज वैभव ने 15 गेंद पर पचासा ठोकते हुए शुरू किया था। सीएसके के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 गेंद पर 31 रन बनाए थे। अभी तक वैभव ने मैट हेनरी, कगिसो रबाडा, नूर अहमद का सामना किया है। अब उनके सामने होगा मुंबई इंडियंस का मजबूत और वर्ल्ड क्लास बॉलिंग अटैक।
वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ तैयारी को लेकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारस म्हाब्रे ने साफ कर दिया है कि कुछ नया नहीं कर रहे हैं और अन्य खिलाड़ियों जैसी ही तैयारी है। अब देखना होगा कि मुंबई की टीम दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद वापस ट्रेंट बोल्ट को लाती है या नहीं। वहीं नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।
म्हाब्रे ने बताया कि हार्दिक बीमार थे और अब वह अगला मैच खेलने के लिए तैयार हैं। मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत केकेआर के खिलाफ जीत के साथ की थी। उसके बाद दूसरे मैच में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स ने हराया था। जबकि युवा सितारों से लैस राजस्थान रॉयल्स की टीम रियान पराग की शानदार कप्तानी में अपने पिछले दोनों मैच जीतकर आई है।
‘IPL के कारण मेरा करियर बर्बाद हुआ’: केविन पीटरसन का सनसनीखेज खुलासा, कहा- इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने की साजिश
आईपीएल को लेकर केविन पीटरसन ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस लीग के कारण इंग्लैंड के लिए उनका करियर बर्बाद हो गया। उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की पोल खोलते हुए बड़े खुलासे किए हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
