इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 45वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। उसने 196 रन के लक्ष्य को 18.2 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स ने 60 गेंद पर नाबाद 107 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए। संजू सैमसन ने 31 गेंदों पर 54 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
राजस्थान ने टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज की। स्टोक्स आईपीएल 2020 में शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। रॉबिन उथप्पा 11 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेम्स पैटिंसन की गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने उनका कैच लिया। स्टीव स्मिथ (11) को जेम्स पैटिंसन ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद स्टोक्स और सैमसन ने शतकीय साझेदारी की। दोनों ने 152 रन की नाबाद साझेदारी की।
RR vs MI Playing 11, IPL 2020 Live Updates: प्लेइंग इलेवन
मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए। उसके लिए हार्दिक पंड्या ने 21 गेंद की पारी में 60 रन बनाए। इस दौरान 2 चौके और 7 छक्के लगाए। हार्दिक ने 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 40, ईशान किशन ने 37 और सौरभ तिवारी ने 34 रनों का योगदान दिया। राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए।
IPL 2020 Live Score, RR vs MI Live Cricket Score: मैच के ताजा अपडेट्स
[ie_ipl_scorecard match_id=47982]
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। उसने 196 रन के लक्ष्य को 18.2 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स ने 60 गेंद पर नाबाद 107 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए। संजू सैमसन ने 31 गेंदों पर 54 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
राजस्थान की टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी 5 ओवर में 39 रन बनाने हैं। बेन स्टोक्स और संजू सैमसन अर्धशतक लगा चुके हैं। स्टोक्स ने 44 गेंद पर 71 और सैमसन ने 27 गेंद पर 51 रन बनाए हैं। स्टोक्स ने अपनी पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। दूसरी ओर, सैमसन ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है।
राजस्थान की टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स और संजू सैमसन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। सैमसन ने 13 गेंद पर 16 रन बना लिए हैं। वहीं, स्टोक्स ने 28 गेंद पर 53 रन बना लिए हैं। उन्होंने इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया। दोनों बल्लेबाज मुंबई के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं।
राजस्थान की टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन बनाए। संजू सैमसन 3 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, बेन स्टोक्स ने 15 गेंद पर 30 रन बना लिए हैं। उन्होंने 6 चौके लगाए है। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने उनका मुश्किल कैच छोड़ दिया। स्टीव स्मिथ (11) को जेम्स पैटिंसन ने बोल्ड कर दिया।
राजस्थान को पहला दूसरे ओवर में लगा। रॉबिन उथप्पा 11 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेम्स पैटिंसन की गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने उनका कैच लिया। उनके आउट होने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ क्रीज पर उतरे हैं। बेन स्टोक्स तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं।
मुंबई ने राजस्थान को 196 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक पंड्या ने बनाए। उन्होंने 21 गेंद की पारी में 60 रन बनाए। इस दौरान 2 चौके और 7 छक्के लगाए। हार्दिक ने 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 40, ईशान किशन ने 37 और सौरभ तिवारी ने 34 रनों का योगदान दिया। राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए।
मुंबई की टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। पिछले तीन ओवर में टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पहले ईशान किशन आउट हुए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड भी चलते बने। सूर्यकुमार यादव 40 रन बनाकर श्रेयस गोपाल की गेंद पर बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे। कीरोन पोलार्ज (6) को श्रेयस गोपाल ने बोल्ड किया। हार्दिक पंड्या और सौरभ तिवारी क्रीज पर हैं। दोनों को तेजी से रन बनाने होंगे।
ईशान किशन 36 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। कार्तिक त्यागी की गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने उनका हैरतअंगेज कैच लिया। किशन के आउट होने के बाद सौरभ तिवारी क्रीज पर आए हैं। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर टिके हुए हैं।
मुंबई ने 9 ओवर में एक विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 72 रनों की साझेदारी कर ली है। किशन 29 गेंद पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने तीन चौके लगाए हैं। सूर्यकुमार ने 21 गेंद पर 36 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया है।
मुंबई ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 21 गेंद पर 20 और सूर्यकुमार यादव 6 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों टीम को संभाल लिया है। सूर्यकुमार शानदार टच में नजर आ रहे हैं। वहीं, पिछले मैच में बेहतरीन अर्धशतक लगाने वाले किशन भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा। जोफ्रा आर्चर की गेंद क्विंटन डीकॉक के बल्ले से लगकर विकेटों में जा लगी। डीकॉक ने आउट होने से पहले आर्चर को छक्का मारा था। वे 4 गेंद पर सिर्फ 6 रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं। ईशान किशन भी नाबाद हैं।
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
राजस्थान रॉयल्स: बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।
रोहित शर्मा इस मुकाबले में चोट के कारण फिर से नहीं खेले। वे पिछले मुकाबले में भी नहीं खेले थे। मुंबई ने टीम में एक बदलाव करते हुए नाथन कूल्टर नाइल की जगह जेम्स पैटिंसन को मौका दिया है। दूसरी ओर, राजस्थानल की टीम ने एक भी बदलाव नहीं किया। उसे पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था।
मुंबई का मध्यक्रम भी रन जुटा रहा है, चाहे वह सूर्यकुमार यादव (243 रन) हों, हार्दिंक पंड्या (164 रन) हों, वेस्टइंडीज के विस्फोटकर ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (208 रन) या फिर कृणाल पंड्या (82 रन) हों। अपनी धाकड़ बल्लेबाजी की वजह से पंड्या बंधु और पोलार्ड किसी भी प्रतिद्वंद्वी के लिए खतरा हैं।
रोहित की गैरमौजूदगी हालांकि शुक्रवार को महसूस नहीं की गई क्योंकि युवा ईशान किशन (261 रन) ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर नाबाद 68 रन बनाए। ऐसा ही क्विंटन डिकॉक (368 रन) ने भी किया, जिन्होंने अपनी अच्छे फार्म जारी रखते हुए नाबाद 46 रन बनाए।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 10 विकेट की जीत से मुंबई ने फॉर्म में वापसी की, जबकि इससे पिछले मैच में वह किंग्स इलेवन पंजाब से सुपर ओवर में हार गई थी। वहीं, दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।
आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 21 मुकाबले (2008-2020) हो चुके हैं। मुंबई को 11, जबकि राजस्थान को 10 में जीत मिली है। स्मिथ की टीम मुंबई की बराबरी करने के लिए उतरेगी।
मुंबई इंडियंस की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी। मुंबई इंडियंस के पास इस मुकाबले में जीत दर्ज कर प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनने का मौका है, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस टीम के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं लिया था। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में युवा बल्लेबाज ईशान किशन को ओपनिंग का जिम्मा मिला और उन्होंने नाबाद अर्धशतक लगा इस मौके को भुनाने की पूरी कोशिश की। रोहित शर्मा के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उपलब्ध होने को लेकर मुंबई इंडियंस ने कोई अपडेट नहीं दिया है। अगर रोहित आज का मैच नहीं खेलते हैं तो पोलार्ड एक बार फिर से टीम की कमान संभालते हुए नज़र आ सकते हैं, जबकि डी कॉक के साथ किशन ही ओपनिंग का जिम्मा संभालेंगे।