शुभमन गिल और साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी साथ ही राशिद खान की घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात ने राजस्थान को उनके घरेलू मैदान पर 77 रन से हरा दिया। ये गुजरात की इस सीजन में लगातार चौथी जीत रही साथ ही साथ रन के लिहाज से इस लीग में इस टीम की सबसे बड़ी जीत भी रही। राशिद खान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आईपीएल 2026 के 52वें मैच में सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस के साथ हुआ। इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए और राजस्थान को जीत के लिए 230 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर आउट हो गई। ये राजस्थान की लगातार दूसरी हार भी रही।
Indian Premier League, 2026
Rajasthan Royals
152 (16.3)
Gujarat Titans
229/4 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 52 )
Gujarat Titans beat Rajasthan Royals by 77 runs
साई सुदर्शन-गिल ने लगाए अर्धशतक
साई सुदर्शन ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 36 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान गिल ने भी अपना अर्धशतक 30 गेंदों पर पूरा किया और 84 रन के स्कोर पर आउट हो गए। जोस बटलर को जडेजा ने 13 रन पर कैच आउट करवा दिया। जेसन होल्डर ने 7 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। वाशिंगटन सुंदर 37 रन जबकि राहुल तेवतिया 14 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए ब्रृजेश शर्मा ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर 5 रन बनाकर आउट हो गए।
वैभव ने खेली 36 रन की पारी
वैभव ने 36 रन की पारी खेली जबकि कप्तान यशस्वी जायसवाल 3 रन पर आउट हो गए। ध्रुव जुरेल ने 24 रन जबकि हेटमायर ने 6 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। फरेरा को 4 रन पर राशिद ने पवेलियन भेज दिया। राशिद ने शुभम दुबे को 15 रन पर बोल्ड कर दिया। रविंद्र जडेजा 38 रन की पारी खेलकर आउट हो गए और उन्हेें भी राशिद ने किया आउट। गुजरात के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए तो वहीं जेसन होल्डर को तीन जबकि रबाडा को 2 सफलता मिली।
यशस्वी ने की राजस्थान की कप्तानी
इस मैच में रियान पराग हैमस्ट्रिंग की वजह से नहीं खेले और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल ने टीम की कप्तानी की।। गुजरात ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया और इस टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी मानव सुथार की जगह हुई। राजस्थान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में शिमरोन हेटमायर और यश राज पुंजा को शामिल किया।
राजस्थान की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट प्लेयर- वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई।
गुजरात की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रवि श्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र।
वैभव सूर्यवंशी की बड़ी कमजोरी: आशीष नेहरा ने बाहर से चली ऐसी चाल, फिर मिल गया विकेट, मोहम्मद सिराज ने दिखाई आंख; देखें Video
वैभव सूर्यवंशी ने पहला छक्का लगाते ही तोड़ा पोलार्ड का महारिकॉर्ड; कोहली, अय्यर, पंत समेत चार खिलाड़ी भी हुए पीछे
IPL 2026 Points Table: राजस्थान-गुजरात मैच के बाद अंकतालिका, RCB नीचे, टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज; वैभव से आगे गिल
गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया
गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हरा दिया और लगातार चौथी जीत हासिल की। गुजरात की तरफ से राशिद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि होल्डर को 3 तो वहीं रबाडा को 2 सफलता मिली।
राजस्थान का नौवां विकेट गिरा
राजस्थान का नौवां विकेट दासुन शनाका के रूप में गिरा जिन्होंने 16 रन की पारी खेली। गुजरात को जीत के लिए एक विकेट की जरूरत है।
जीत के लिए 24 गेंदों पर 79 रन की जरूरत
राजस्थान को जीत के लिए 24 गेंदों पर 79 रन बनाने हैं और 3 विकेट अब शेष हैं। इस टीम ने 16 ओवर में 8 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं।
रोहित-एबी से आगे निकले शुभमन गिल; IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 75+ की पारी खेलने वाले टॉप-6 बल्लेबाज
राशिद ने जडेजा को 38 रन पर आउट कर दिया। ये उनका चौथा विकेट रहा। राजस्थान का 7वां विकेट गिरा। इस टीम को जीत के लिए 36 गेंदों पर 93 रन बनाने हैं। 14 ओवर में 7 विकेट पर 137 रन बन चुके हैं।
राशिद ने लिया तीसरा विकेट
राशिद ने शुभम दुबे को बोल्ड कर दिया और ये उनका तीसरा विकेट रहा। राजस्थान ने छठा विकेट गंवा दिया। इस टीम के लिए अब मैच जीतना मुश्किल लग रहा है। 12 ओवर में इस टीम ने 6 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं।
राजस्थान के 100 रन पूरे
राजस्थान की टीम ने 11 ओवर में 5 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। इस टीम को जीत के लिए 54 गेंदों पर 123 रन बनाने हैं। जडेजा और शुभम दूबे टीम को जीत दिलाने की कोशिश में लगे हैं।
10 ओवर में बने 99 रन
राजस्थान को 60 गेंदों पर 131 रन बनाने हैं जो आसान नहीं दिख रहा है। इस टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। जडेजा और शुभम क्रीज पर हैं।
वैभव बने नंबर 1; 36 रन की पारी खेल 2 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम, अभिषेक शर्मा-श्रेयस अय्यर को छोड़ा पीछे
राशिद खान ने ध्रुव जुरेल को 24 रन पर बोल्ड कर दिया। राजस्थान का चौथा विकेट गिरा। वहीं राशिद ने इसी ओवर में फरेरा को 4 रन पर आउट कर दिया। 8 ओवर में राजस्थान ने 5 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। ये टीम अब मुश्किल में है क्योंकि जीत के लिए यहां से 72 गेंदों पर 139 रन बनाने हैं।
राजस्थान का तीसरा विकेट हेटमायर के रूप में गिरा जो 6 रन पर आउट हो गए। उन्हें रबाडा ने आउट कर दिया। राजस्थान ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं।
यशस्वी जायसवाल 3 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर आउट हो गए। राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा। इस टीम ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 40 रन बना लिए हैं।
सिराज ने वैभव को कैच आउट करवा दिया। वैभव ने अपनी पारी के दौरान 16 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। राजस्थान का पहला विकेट गिरा। इस टीम ने 3 ओवर में एक विकेट पर 38 रन बना लिए हैं।
रबाडा के ओवर में वैभव ने लगाए 2 छक्के
रबाडा ने दूसरा ओवर फेंका और वैभव ने इस ओवर में दो शानदार छक्के लगाए। गुजरात ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। वैभव 24 रन पर खेल रहे हैं।
पहले ओवर में बने 11 रन
वैभव ठीक हैं और बैटिंग कर रहे हैं। राजस्थान ने पहले ओवर में 11 रन बना लिए हैं। कोई विकेट नहीं गिरा है।
वैभव को लगी चोट
वैभव ने सिराज की पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन दूसरी गेंद को मारने के प्रयास में गेंद उनके बल्ले से लगकर दाएं पैर में लगी। चोट जोरदार थी और वैभव दर्द की वजह से वहीं लेट गए। फिलहाल खेल रुका हुआ है। फीजियो वैभव का इलाज कर रहे हैं।
वैभव-यशस्वी क्रीज पर
राजस्थान के लिए पारी की शुरुआत यशस्वी के साथ वैभव ने की। गुजरात के लिए पहला ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे हैं। वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत छक्के के साथ की और सिराज की पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया।
राजस्थान को जीत के लिए मिला 230 का लक्ष्य
गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए और अब राजस्थान को जीत के लिए 230 रन बनाने हैं।
जेसन होल्डर को ब्रृजेश शर्मा ने आउट किया। ये उनका पहला विकेट रहा। राहुल तेवतिया क्रीज पर आए हैं। 19 ओवर में सिर्फ 4 रन बने। गुजरात ने इस ओवर के समाप्त होने के बाद 4 विकेट पर 208 रन बनाए। ये ओवर राजस्थान के लिहाज से शानदार रहा।
गुजरात का स्कोर 200 के पार
गुजरात ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 204 रन बना लिए हैं। सुंदर और होल्डर क्रीज पर हैं और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 10 गेंदों पर 19 रन की साझेदारी हो चुक है। 2 ओवर का खेल शेष बचा है। 12 गेंदों पर कितने रन बनेंगे
शुभमन गिल शतक के करीब आकर आउट हो गए। उन्होंने 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली। गुजरात का तीसरा विकेट गिरा। अब जेसन होल्डर क्रीज पर आए हैं। इस टीम ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं।
16 ओवर में बने 179 रन
गिल शानदार बैटिंग कर रहे हैं और वो अभी 78 रन पर नाबाद हैं। गुजरात ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। 4 ओवर का खेल शेष बचा है।
यशस्वी जायसवाल इस नंबर पर, कोहली नंबर 1, रैना-श्रेयस भी लिस्ट में; IPL के 8 सबसे युवा कप्तानों की पूरी लिस्ट
जडेजा ने बटलर को कैच आउट करवा दिया जिन्होंने 9 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। गुजरात ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। चौथे नंबर पर वाशिंगटन सुंदर बैटिंग के लिए आए हैं।
गुजरात के 150 रन पूरे
गुजरात ने राजस्थान के खिलाफ 13 ओवर में एक विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। गिल अभी 67 रन पर खेल रहे हैं जबकि बटलर उनका साथ दे रहे हैं।
साई सुदर्शन 55 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात का पहला विकेट गिरा। इस टीम ने 11 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने बटलर आए हैं।
साई के बाद गिल ने भी इस मैच में 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। गिल ने इस सीजन में 5 पारियों के बाद अर्धशतक लगाया।
