आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। गुवाहाटी में यह मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। रॉयल्स के लिए 27 साल के एक गेंदबाज ने अपना आईपीएल डेब्यू किया है। इस खिलाड़ी का नाम है बृजेश शर्मा जो दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं। उन्हें तुषार देशपांडे के आगे इस टीम ने पहले मैच में मौका दिया है।

कौन हैं बृजेश शर्मा?

बृजेश शर्मा जम्मू-कश्मीर से आते हैं। उनका जन्म 16 दिसंबर 1998 को उधमपुर में हुआ था। यह खिलाड़ी पहली बार आईपीएल में नजर आएगा। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपने साथ ऑक्शन में जोड़ा था। बृजेश का घरेलू या लिस्ट ए क्रिकेट में विशेष आंकड़ा मौजूद नहीं है लेकिन बंगाल प्रो टी20 लीग से उन्होंने अपनी छाप छोड़ी।

जम्मू-कश्मीर के बृजेश ने बंगाल प्रो टी20 लीग के 2025 के संस्करण से अपनी छाप छोड़ी। वह विकेट टेकर्स की लिस्ट में 11 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर थे। उन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट लिए थे और वहीं से वह नजर में आए। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख के बेस प्राइस पर इस खिलाड़ी को खरीदा। आज उन्हें तुषार देशपांडे से ऊपर टीम में मौका मिला है और वह डेब्यू कर रहे हैं।

राजस्थान ने इन 4 विदेशी खिलाड़ियों को दिया मौका

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इस मैच में टॉस जीता और अपनी प्लेइंग 11 की जानकारी दी। उनकी प्लेइंग 11 के चार विदेशी खिलाड़ियों के भी नाम बनाए। नांद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर और शिमरोन हेटमायर के साथ डोनोवन फरेरा का भी नाम उन्होंने लिया। फरेरा हालांकि, स्टार्टिंग प्लेइंग 11 में नहीं थे लेकिन वह एक धाकड़ बल्लेबाज हैं, यानी वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर नजर आएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के लिए राजस्थान की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर- डोनोवन फरेरा।

ALSO READ: RR vs CSK IPL LIVE Score | आरआर वर्सेस सीएसके, आईपीएल मैच लाइव स्कोर

आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने सीएसके है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। यह मैच लाइव आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर हो रही है। क्लिक करें और देखें मैच का लाइव अपडेट