सरफराज खान की आखिरकार आईपीएल 2026 में वापसी हुई। वह तीन साल बाद इस लीग में लौटे। उन्होंने आखिरी बार 2023 आईपीएल सीजन खेला था। उनका आखिरी मैच 29 अप्रैल 2023 को आईपीएल का था और वह तब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। अब 1065 दिन बाद 30 मार्च 2026 को वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उतरे। उनका सीएसके के लिए डेब्यू कुछ खास नहीं रहा।

वहीं रविंद्र जडेजा ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ पहले ओवर में ही जलवा दिखाया। सरफराज खान ने शुरुआत अच्छी की थी। उन्होंने 19 रन पर तीन विकेट के बाद भी सकारात्मक खेल दिखाया। आते ही उन्होंने नांद्रे बर्गर के ऊपर चौका और छक्का लगाया। सरफराज ने 12 गेंद पर 17 रन की पारी खेली। वह रविंद्र जडेजा के पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गए।

सरफराज खान का सीएसके के लिए डेब्यू खास नहीं रहा। शुरुआत उन्होंने अच्छी की थी लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं तब्दील कर पाए। वह सीएसके की स्टार्टिंग प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे लेकिन बतौर इम्पैक्ट प्लेयर वह मैदान पर उतरे। सरफराज ने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का 51वां मैच है और 38 पारी में वह 602 रन बना पाए हैं।

रविंद्र जडेजा का पहले ओवर में डबल धमाल

रविंद्र जडेजा ने अपने एक ओवर में दो विकेट लिए और सीएसके की एकदम कमर तोड़ दी। सर जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन के अपने पहले ओवर में ही विकेट झटका और सरफराज को पवेलियन भेजा। इसके बाद शिवम दुबे ने आते ही छक्का लगाया लेकिन उसके बाद वह जडेजा का शिकार बन गए। इस तरह रविंद्र जडेजा ने एक ओवर में ही दो विकेट झटके।

CSK की पारी बुरी तरह लड़खड़ाई

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू से ही लड़खड़ा गई। ओपनर्स संजू सैमसन 6, ऋतुराज गायकवाड़ 6 रन पर पवेलियन लौटे। उसके बाद आयुष म्हात्रे 0 और मैथ्यू शॉर्ट 2 रन बनाकर आउट हुए। फिर सरफराज और शिवम दुबे भी जडेजा का शिकार बने। कार्तिक शर्मा ने भी 18 रन बनाए लेकिन डेब्यूटेंट बृजेश शर्मा ने उन्हें आउट किया। फिर आर्चर ने नूर अहमद और रवि बिश्नोई ने मैट हेनरी को आउट किया। 94 रन पर सीएसके के 9 विकेट गिर गए थे।

Also Read: संजू सैमसन का नहीं दिखा वर्ल्ड कप वाला जादू, सीएसके के लिए डेब्यू में फेल, नांद्रे बर्गर ने उड़ाया डंडा; देखें Video

संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड करके बहुत बड़ी डील साइन की थी। मगर संजू का पहले मैच में सीएसके के लिए डेब्यू खराब रहा। वह नांद्रे बर्गर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर