आईपीएल 2026 में संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना डेब्यू किया। अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पीली जर्सी में उनका डेब्यू खास नहीं रहा। वह 7 गेंद खेलकर सिर्फ 6 रन बना पाए और नांद्रे बर्गर ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन का आईपीएल में आगाज अच्छा नहीं रहा है।
संजू सैमसन शुरुआत से ही जोफ्रा आर्चर के पहले ओवर में बाल-बाल बचे थे। स्लिप नहीं थी और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बाउंड्री के बाहर गई थी। उसके बाद दूसरे ओवर में नांद्रे बर्गर ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। वह साउथ अफ्रीकी गेंदबाज की बाहर तरफ स्विंग होती गेंद को नहीं समझ पाए और उनका डंडा उड़ गया।
देखें संजू सैमसन के विकेट का वीडियो
संजू सैमसन के विकेट का वीडियो आईपीएल के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया गया। इसके बाद दूसरे ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ भी जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। देखें नीचे वीडियो में दोनों के विकेट:-
सीएसके का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल
चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप ऑर्डर इस मुकाबले में बुरी तरह फ्लॉप नजर आया। पॉवरप्ले में टीम महज 41 रन बना पाई और चार विकेट गंवा दिए। संजू सैमसन 6, ऋतुराज गायकवाड़ 6, आयुष म्हात्रे 0 और मैथ्यू शॉर्ट 2 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने बेहतरीन शुरुआत गेंदबाजी में की। इसके बाद संदीप शर्मा ने भी एक विकेट लिया।
इसके बाद सरफराज खान और शिवम दुबे ने भी निराश किया। सरफराज ने शुरुआत अच्छी की और 17 रन बनाए लेकिन रविंद्र जडेजा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर सीएसके को बैकफुट पर ला दिया। 57 रन पर सीएसके ने छह विकेट गंवा दिए।
Also Read: कौन हैं बृजेश शर्मा? जम्मू-कश्मीर के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने किया राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL डेब्यू
आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स की युवा ब्रिगेड रियान पराग की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मैच खेलने उतरी। इस मैच में पिंक आर्मी ने एक और युवा को मौका दिया। जम्मू-कश्मीर के बृजेश शर्मा को डेब्यू का मौका मिला है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
