आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में सोमवार 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है। इस मुकाबले से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई के सामने इंजरी की समस्या खड़ी हो गई है। धोनी पहले से ही बाहर थे अब डेवाल्ड ब्रेविस भी पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। इसके बाद सीएसके की प्लेइंग 11 में काफी उथल-पुथल देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में राजस्थान के खिलाफ किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरना चाहिए, इस पर आकाश चोपड़ा ने राय दी है।
आकाश चोपड़ा ने डेवाल्ड ब्रेविस के बाहर होने के बाद आयुष म्हात्रे को हर हाल में खिलाने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा। साथ ही संजू सैमसन और आयुष को ओपनिंग करने की सलाह दी। इसके अलावा उन्होंने ब्रेविस के बाहर होने के बाद सरफराज खान को भी जगह मिलने की संभावना जताई। नाथन एलिस पहले ही सीजन से बाहर हो चुके हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स का मध्यक्रम अब कमजोर हो गया है। आकाश के मुताबिक अब सिर्फ बच्चे रहे गए हैं, एकमात्र शिवम दुबे को छोड़कर। उर्विल पटेल को भी उन्होंने अपनी टीम में जगह दी। साथ ही कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर और जेमी ओवरटन को भी उन्होंने अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने ओपनिंग जोड़ी को बदलने पर खास फोकस किया। अब देखना होगा कि कप्तान ऋतुराज क्या फैसला लेते हैं।
आकाश चोपड़ा ने किन खिलाड़ियों पर लगाया दांव (संभावित प्लेइंग 11 सीएसके)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल/सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद।
चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 का स्क्वाड
महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेन्सर जॉन्सन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवर्टन, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्क्स।
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा का सबसे तेज पचासा, IPL में 50वीं बार किया यह कारनामा; 8 हजार रन भी हुए पूरे
रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 का बेहतरीन आगाज किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की और केकेआर के खिलाफ 23 गेंद पर पचासा जड़ा। यह उनका आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक रहा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
