चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में आगाज अच्छा नहीं रहा। एक समय टीम 100 रन तक भी नहीं पहुंचती दिख रही थी। जैसे-तैसे जेमी ओवरटन की 43 रन की पारी और 10वें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी से स्कोर 127 रन तक पहुंचा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में यह चेन्नई का तीसरा सबसे कम स्कोर रहा। जबकि आईपीएल इतिहास की यह दूसरी बेस्ट 10वें विकेट की पार्टनरशिप रही।

चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप ऑर्डर और मध्यक्रम बुरी तरह से फ्लॉप हो गया। संजू सैमसन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, शिवम दुबे सभी ने निराश किया। राजस्थान के लिए नांद्रे बर्गर, रविंद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर ने कमाल की गेंदबाजी की। ओवरटन 36 गेंद पर 43 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे और 10वें विकेट के लिए हुई 33 रन की साझेदारी सबसे बड़ी रही।

आईपीएल में 10वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी

  • 55 रन नाबाद: शिखर धवन-एम राठी (पंजाब किंग्स) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2023
  • 33 रन: पैट कमिंस-वी वियसकंथ (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम केकेआर, 2024
  • 33 रन: जेमी ओवरटन-अंशुल कम्बोज (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2026*
  • 32 रन नाबाद: टिम डेविड-जोश हेजलवुड (आरसीबी) बनाम पंजाब किंग्स, 2025

IPL में राजस्थान के खिलाफ सीएसके के सबसे कम स्कोर

  • 109 रन: जयपुर, 2008
  • 125/5 रन: अबु धाबी, 2020
  • 127 रन: गुवाहाटी, 2026*
  • 140/6 रन: दुबई, 2014

सीएसके की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप

चेन्नई की पारी शुरू से ही लड़खड़ा गई। ओपनर्स संजू सैमसन 6, ऋतुराज गायकवाड़ 6 रन पर पवेलियन लौटे। उसके बाद आयुष म्हात्रे 0 और मैथ्यू शॉर्ट 2 रन बनाकर आउट हुए। फिर सरफराज और शिवम दुबे भी जडेजा का शिकार बने। कार्तिक शर्मा ने भी 18 रन बनाए लेकिन डेब्यूटेंट बृजेश शर्मा ने उन्हें आउट किया।

फिर आर्चर ने नूर अहमद और रवि बिश्नोई ने मैट हेनरी को आउट किया। 94 रन पर सीएसके के 9 विकेट गिर गए थे। अंत में ओवरटन रनआउट हुए और 127 रन पर पूरी टीम सिमट गई। अंशुल कम्बोज 7 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। नांद्रे बर्गर, रविंद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए। संदीप शर्मा , बृजेश शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट लिया।

Also Read: कौन हैं बृजेश शर्मा? जम्मू-कश्मीर के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने किया राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL डेब्यू

आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स की युवा ब्रिगेड रियान पराग की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मैच खेलने उतरी। इस मैच में पिंक आर्मी ने एक और युवा को मौका दिया। जम्मू-कश्मीर के बृजेश शर्मा को डेब्यू का मौका मिला है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर