Rajasthan Royals Schedule 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने नवनियुक्त युवा कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में आईपीएल 2026 का अभियान शुरू करेगी। राजस्थान की पहली भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगी। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और राजस्थान के पूर्व कप्तान संजू सैमसन आमने-सामने होंगे। वहीं रविंद्र जडेजा अपनी पुरानी टीम चेन्नई के सामने खेलने उतरेंगे।

यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा। क्योंकि इसमें कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो एक-दूसरे की टीम से खेल चुके हैं। पहले 20 मैचों का शेड्यूल सामने आया है और राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच 30 मार्च को खेलने उतरेगी। राजस्थान का होम ग्राउंड गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम होगा। पहले फेज में रॉयल्स की टीम चार मुकाबले खेलेगी।

राजस्थान रॉयल्स के शुरुआती चार मैचों का शेड्यूल

  • पहला मैच: राजस्थान रॉयल्स बनाम सीएसके, 30 मार्च 2026, गुवाहाटी (शाम 7.30 बजे IST)
  • दूसरा मैच: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 4 अप्रैल 2026, अहमदाबाद (शाम 7.30 बजे IST)
  • तीसरा मैच: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, 7 अप्रैल 2026, गुवाहाटी (शाम 7.30 बजे IST)
  • चौथा मैच: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी, 10 अप्रैल 2026, गुवाहाटी (शाम 7.30 बजे IST)

राजस्थान रॉयल्स ने ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगाया था दांव

खिलाड़ीबेस प्राइसकितने में बिके
रवि बिश्नोई (भारतीय, कैप्ड)दो करोड़ रुपये7.2 करोड़ रुपये
एडम मिल्नेदो करोड़ रुपये2.4 करोड़ रुपये
रवि सिंह (भारतीय, अनकैप्ड)30 लाख रुपये95 लाख रुपये
सुशांत मिश्रा (भारतीय, अनकैप्ड)30 लाख रुपये90 लाख रुपये
कुलदीप सेन (भारतीय, अनकैप्ड)75 लाख रुपये75 लाख रुपये
बृजेश शर्मा30 लाख रुपये30 लाख रुपये
विग्नेश पुथुर (भारतीय, अनकैप्ड)30 लाख रुपये30 लाख रुपये
यश राज पुंज (भारतीय, अनकैप्ड)30 लाख रुपये30 लाख रुपये
अमन राव पेराला (भारतीय, अनकैप्ड30 लाख रुपये30 लाख रुपये

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 के लिए पूरा स्क्वाड

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेन मफाका, नांद्रे बर्गर, रविंद्र जडेजा, डोनोवोन फरेरा, सैम करन, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंज, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, बृजेश शर्मा, अमन राव पेराला।

IPL 2026 के लिए टीम के अनुसार शेड्यूल देखें

DC IPL Schedule 2026: दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
MI IPL Schedule 2026: मुंबई इंडियंस का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
LSG IPL Schedule 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
CSK IPL Schedule 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
RCB IPL Schedule 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स